एक्सप्लोरर

सॉलिसिटर जनरल रंजीत कुमार ने इस्तीफा दिया, परिवार और निजी कामों को बताया कारण

रंजीत कुमार ने सरकार के साथ किसी भी तरह के विवाद से इनकार करते हुए कहा, "सरकार का व्यवहार मेरे साथ अच्छा है."

नई दिल्ली: अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी के इस्तीफा देने के कुछ महीने बाद ही भारतीय न्यायिक गलियारे में एक और इस्तीफे की पेशकश की गई है. भारत सरकार के दूसरे सबसे बड़े न्यायिक अधिकारी सॉलिसिटर जनरल रंजीत कुमार ने अपने पद से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह अपने परिवार और निजी कामों के लिए वक्त नहीं दे पाने को बताया है.

माना जा रहा है कि अपने सहकर्मियों को लिखे संदेश में रंजीत कुमार ने कहा है, "मैं अपने निजी और पारिवारिक मुद्दे की वजह से इस्तीफा दे रहा हूं, जिन्हें मुझे देखना चाहिए था लेकिन काम की वजह से मैं ऐसा नहीं कर पा रहा था."  सरकार के साथ किसी भी तरह के विवाद से इनकार करते हुए कहा, "सरकार का व्यवहार मेरे साथ अच्छा है."

रंजीत कुमार को संवैधानिक कानून, सेवा और कर मामलों में विशेषज्ञ माना जाता है. वह पहले गुजरात सरकार के वकील और जून 2014 में सॉलिसिटर जनरल का पद ग्रहण करने से पहले सर्वोच्च न्यायालय में कई मामलों में न्याय मित्र रह चुके हैं. उन्होंने जिन मामलों में गुजरात सरकार का प्रतिनिधित्व किया था, उनमें साल 2005 में सोहराबुद्दीन शेख की कथित मुठभेड़ में मौत का मामला भी शामिल था.

इससे पहले सरकार के शीर्ष न्यायिक सलाहकार अटॉर्नी जनरल (महान्यायवादी) मुकुल रोहतगी ने इस साल जून में निजी कामों का हवाला देकर पद छोड़ दिया था. मुकुल रोहतगी के पद छोड़ने के बाद केके वेणुगोपाल को अटॉर्नी जनरल बनाया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में कुछ ही देर में पेशी, CJP प्रोटेस्ट पर क्या है अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में कुछ ही देर में पेशी, CJP प्रोटेस्ट पर क्या है अपडेट
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget