एक्सप्लोरर

भव्य होगा गर्भगृह में रामलला के विराजमान होने का कार्यक्रम, विश्व हिंदू परिषद ने तैयार किया 5 महीने का प्लान

राम मंदिर का निर्माण पूरी तेजी से अयोध्या में किया जा रहा है, विश्व हिंदू परिषद का विचार है कि वह रामलला को जिस दिन गर्भगृह में स्थापित किया जाए उस दिन पूरे देश में उत्सव का माहौल बनाया जाए.

Ram Mandir Sanctum: विश्व हिंदू परिषद अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में रामलला के गर्भगृह में विराजमान होने के कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी में है. इसके लिए अक्टूबर से लेकर फरवरी तक 5 महीने देशभर में तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. 

जानकारी के मुताबिक, 30 सितंबर से लेकर 15 अक्टूबर तक बजरंग दल देशभर में शौर्य यात्राओं का आयोजन करके राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान होने के लिए देश भर में लोगों के लिए माहौल तैयार करेगा. उसके बाद दीपावली के मौके पर 1 महीने तक देशभर में बड़े-बड़े साधु संत पदयात्रा और सभाएं करेंगे. 

क्या है वीएचपी का प्रोग्राम? 
इसी के साथ वह जगह जगह भव्य दीपोत्सव का आयोजन करेंगे. रामलला को गर्भगृह में विराजमान करने से ठीक पहले देशभर की नदियों और पवित्र तालाबों का जल भगवान के जलाभिषेक के लिए अयोध्य पहुंचा दिया जाएगा. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम वाले दिन देशभर में 1 लाख मंदिरों में पूजा पाठ और अनुष्ठान का आयोजन कराया जायेगा. जिस दिन रामलला को विराजित किया जायेगा उस दिन देशभर के मंदिरों में ही कार्यक्रम दिखाए जाने की व्यवस्था कराई जाएगी.

देशभर के लोगों को रामलला के दर्शन कराए जाने की योजना भी तैयार कराई जा रही. अलग अलग राज्यों के लोगों को एक एक दिन अयोध्या ले जाकर दर्शन कराए जाने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है.

कितना बन गया है राम मंदिर?
अयोध्या में  राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण तेजी के साथ किया जा रहा है. मंदिर बनाने वाले लोगों की मानें तो गर्भगृह के छत की ढलाई पूरी हो चुकी है. ढलाई पूरी होने के बाद मूर्तियों में कलाकारी का काम चल रहा है लेकिन अब निर्माणाधीन मंदिर के प्रथम तल का निर्माण शुरू कर दिया गया है. 

अगर मंदिर के गर्भगृह की बात करें तो उसका ढांचा पूरी तरह से तैयार हो चुका है, गर्भगृह का काम पूरा होने के बाद अब पहले तल का काम पूरा हो चुका है.  फर्श की डिजाइन को लेकर अभी निर्माण समिति की बैठक में विचार-विमर्श होना है. 

Attack On Chandra Shekhar: 4 हिरासत में, हमलावरों की कार मिली, चंद्रशेखर आजाद पर हमले के बाद अब तक क्या-क्या हुआ, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा से पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च, विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा से पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च, विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget