एक्सप्लोरर

Ramesh Bidhuri Remark: 'राहुल गांधी की हमदर्दी के लिए शुक्रिया, लेकिन...', BSP सांसद मलूक नागर ने कांग्रेस नेता की मंशा पर उठाए सवाल

Rahul Gandhi Meets Danish Ali: बीएसपी सांसद मलूक नागर ने कहा कि हमारी पार्टी की मुखिया मायावती अपने सांसदों का बचाव करने में सक्षम हैं.

Ramesh Bidhuri Remark Row: बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की बीएसपी नेता दानिश अली पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला गहराता जा रहा है. इस घटना के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने दानिश अली (Danish Ali) से उनके निवास स्थान पर मुलाकात कर गले लगाया था और उन्हें अपना समर्थन दिया था. इस मुलाकात के बाद बीएसपी (BSP) के एक अन्य नेता ने राहुल गांधी की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं. 

बीएसपी सांसद मलूक नागर ने रविवार (24 सितंबर) को न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा, "राहुल गांधी हमारी पार्टी के नेताओं पर डोरे डाल रहे हैं." हालांकि मुलाकात के लिए उन्होंने शुक्रिया भी कहा है. उन्होंने कहा, "बीजेपी सांसद ने हमारी पार्टी के नेता के लिए जिस भाषा का इस्तेमाल किया अगर उसके लिए राहुल गांधी मिलने गए थे तो हम उनका शुक्रिया अदा करते हैं." 

मलूक नागर ने क्या कुछ कहा?

मलूक नागर ने आगे कहा, "बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने बीजेपी सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और वो इस स्थिति में हैं कि अपनी पार्टी के सांसद का बचाव कर सकें. राहुल गांधी की हमदर्दी के लिए शुक्रिया, लेकिन कहीं ऐसा न हो कि जैसे वे राजस्थान में हमारे विधायकों को डाका डालकर तोड़कर ले गए. जबकि हम समर्थन कर रहे थे. ऐसा ही उन्होंने मध्य प्रदेश में भी किया. कहीं वो इस बार भी ऐसा ही करने की तो नहीं सोच रहे?"   

दानिश अली से मिले थे राहुल गांधी

बता दें कि, बीजेपी के सांसद रमेश बिधूड़ी ने गुरुवार को संसद के विशेष सत्र के दौरान लोकसभा में दानिश अली पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. जिसके बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को दिल्ली में बीएसपी सांसद दानिश अली से उनके निवास पर मुलाकात की थी. 

"राहुल गांधी मेरा हौसला बुलंद करने आए"

राहुल गांधी ने एक्स पर इस मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा था, "नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान." वहीं, दानिश अली ने कहा था, "राहुल गांधी मेरा हौसला बुलंद करने आए. उन्होंने कहा खुद को अकेला मत समझिए. इस देश का हर व्यक्ति जो लोकतंत्र में विश्वास रखता है वो आपके साथ है."

ये भी पढ़ें- 

'भारत में मुसलमानों की स्थिति से पूरी दुनिया परेशान, हमें कायर कहा जा रहा, खाड़ी देश कर रहे सवाल', बोले मौलाना मदनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा
राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, BJP को घेरा
राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, BJP को घेरा

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget