एक्सप्लोरर

पूरी BJP बिधूड़ी के साथ खड़ी, सोची-समझी रणनीति के तहत हुआ सब :AAP नेता सौरभ भारद्वाज

Ramesh Bidhuri Remark: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे समेत कई सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखते हुए बीएसपी सांसद दानिश अली के बयानों की भी जांच करने की मांग की है.

Ramesh Bidhuri Video: बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के आपत्तिजनक बयान पर मचा सियासी घमासान बढ़ता ही जा रहा है. बिधूड़ी के बयान के चलते बीजेपी समेत मोदी सरकार तमाम विपक्षी दलों के निशाने पर है. इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सौरभ भारद्वाज ने सोमवार (25 सितंबर) को आरोप लगाते हुए कहा कि बीएसपी सांसद के खिलाफ अभद्र भाषा इस्तेमाल करने वाले बिधूड़ी के साथ पूरी बीजेपी खड़ी हुई है.

सौरभ भारद्वाज ने पीटीआई से बातचीत में आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह के शब्द केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी की एक तय रणनीति के तहत सामने आए हैं. विपक्षी दलों की ओर से लगातार रमेश बिधूड़ी को उनकी अभद्र भाषा के लिए निलंबित किए जाने के साथ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है. विपक्ष का आरोप है कि बिधूड़ी को सजा देने की बीजेपी उनका बचाव कर रही है. 

बिधूड़ी के बयान पर हंस रहे थे बीजेपी सांसद- AAP सरकार के मंत्री
दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब रमेश बिधूड़ी इस अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे तो बीजेपी के दो वरिष्ठ सांसद उनके पीछे बैठकर हंस रहे थे. उन्होंने कहा कि जिस तरह से अलग-अलग बीजेपी सांसद उनके (बिधूड़ी) के समर्थन में आए हैं और उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं, इससे ये बात साफ है कि पूरी बीजेपी रमेश बिधूड़ी के साथ है और ये सब एक सोची-समझी रणनीति के तहत किया गया है.
 
दानिश अली के बयानों की भी हो जांच- निशिकांत दुबे
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखते हुए बीएसपी सांसद दानिश अली के बयानों की भी जांच करने की मांग की है. दुबे ने आरोप लगाते हुए पत्र में लिखा कि एक जांच समिति बनाकर सभी बयानों की जांच की जाए. उन्होंने आरोप लगाया कि दानिश अली ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ बहुत आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं, जिसकी वजह से बिधूड़ी भड़के थे. 

जांच समिति बनाने की हुई मांग
हालांकि, निशिकांत दुबे ने बिधूड़ी के बयान की निंदा करते हुए कहा कि सभ्य समाज में इस तरह की भाषा को कोई भी न्यायोचित नहीं ठहरा सकता है और इसकी जितनी निंदा की जाए कम है. बीजेपी सांसद रवि किशन शुक्ला और हरनाथ सिंह यादव ने भी रविवार (24 सितंबर) को लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर दानिश अली के व्यवहार की जांच करने की मांग की.

ये भी पढ़ें:
'पीएम मोदी नहीं दिखाना चाहते जाति जनगणना का डेटा', केंद्र पर निशाना साध और क्या बोले राहुल गांधी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget