एक्सप्लोरर

बाबा रामदेव का बिजनेस योग: जींस-लंगोट समेत मार्केट में उतारे पतंजलि के कपड़े, शुरुआती डिस्काउंट 25%

बाबा रामदेव ने बताया कि 'परिधान' के देशभर में शोरूम खोले जाएंगे. उन्होंने बताया कि धनतेरस से लेकर भैयादूज तक इन पांच दिनों में सभी उत्पादों पर 25 फीसदी तक की छूट मिलेगी.

नई दिल्ली: योग गुरू बाबा रामदेव ने किराना, दवाई और डेयरी प्रोडक्ट के बाद अब नए बिजनेस में कदम रखा है. बाबा रामदेव ने आज धनतेरस के मौके पर दिल्ली के पीतमपुरा में फैशन शोरूम 'परिधान' लॉन्च किया है. इस मौके पर बाबा रामदेव ने कहा कि आज धनवंतरी जयंती के मौके पर हम देश को 3500 से ज्यादा प्रॉडक्ट की सौगात दे रहे हैं, इसमें कपड़े, होम वियर और एसेसरीज शामिल हैं. बाबा रामदेव ने बताया कि 'परिधान' के देशभर में शोरूम खोले जाएंगे. पतंजलि परिधान की लॉन्चिंग के मौके पर बाबा रामदेव के साथ बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर मधुर भंडारकर और पहलवान सुशील कुमार भी मौजूद रहे. बाबा रामदेव ने बताया कि मधुर भंडारकर और सुशील कुमार ने भी 'संस्कार' ब्रांड के ही कपड़े पहने हैं.

दिवाली पर स्पेशल गिफ्ट, मिलेगा 25% डिस्काउंट रामदेव ने बताया, ''पतंजलि परिधान की छत के नीचे 'आस्था', 'संस्कार' और 'लिवफिट' तीन ब्रांड होंगे. जिसमें पुरुषों, महिलाओं, बच्चों के परिधान, योगा और स्पोर्ट्स वियर मिलेंगे. इसमें डेनिम वियर, एथनिक वियर, कैजुअल वियर और फॉर्मल वियर शामिल हैं.'' बाबा रामदेव ने दिवाली के खास मौके पर डिंस्काउंट का भी एलान किया. उन्होंने बताया कि धनतेरस से लेकर भैयादूज तक, इन पांच दिनों में सभी उत्पादों पर 25 फीसदी तक की छूट मिलेगी.

खत्म हुआ पतंजलि जींस का इंतजार, मार्केट में उतारी लंगोट बाबा रामदेव ने बताया, ''पतंजलि जींस, जिसका काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था, आज हम लॉन्च कर रहे हैं.'' उन्होंने बताया कि क्वालिटी में यह जींस सभी अंतरराष्ट्रीय जींस की तरह ही है लेकिन स्वदेशी होने के कारण इसकी कीमत बेहद कम है. बता दें कि पहली बार किसी ब्रांड ने 'लंगोट' को प्रॉडक्ट के रूप में उतारा है.

स्वदेशी और देशभक्ति के आधार पर मार्केटिंग पतंजलि अपने नए वेंचर की मार्केटिंग भी 'स्वदेशी' और 'देशभक्ति' को केंद्र में रखकर कर रही है. इसके लिए स्वतंत्रता आंदोलन से खादी के जुड़ाव को आधार बनाया गया है. पतंजलि परिधान को देशभक्ति से जोड़ते हुए कहा गया है, ''ध्वज, राष्ट्र की आन-बान-शान होता है और कपड़ा, व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान और उसका सम्मान होता है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget