एक्सप्लोरर

बाबा रामदेव ने लॉन्च किए पतंजलि के नए डेयरी प्रोडक्ट, कहा- 23 मई को मोदी दिवस घोषित किया जाए

स्वामी रामदेव ने कहा कि 23 मई भारतीय राजनीतिक इतिहास में एक बहुत गौरवशाली दिन बना है, इसलिए मैं मानता हूं कि 23 मई को मोदी दिवस के रूप में या फिर लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया जाए.

नई दिल्ली: योगगुरू स्वामी रामदेव ने आज पतंजलि के नए डेयरी प्रोडक्ट लॉन्च किए. रामदेव ने बताया कि पतंजलि मार्केट में गाय का फुल क्रीम दूध, टोंड दूध, गाय के दूध की लस्सी, छाछ (नमक वाली और बिना नमक वाली), डिब्बे वाला दही लॉन्च कर रहा है. स्वामी रामदेव ने बताया कि पतंजलि का दही अमूल और मदर डेयरी से सस्ता है, उनके दही का दाम 45 रुपये है लेकिन पतंजलि के दही का नाम 40 रुपये है.

इसके साथ उन्होंने बताया कि पतंजलि के फुल क्रीम दूध को टेट्रा पैक में भी लॉन्च किया गया है, इस दूध की एक्सपायरी 6 महीने है. टे्ट्रा पैक वाले दूध की कीमत 60 रुपये प्रति लीटर है, इसका छोटा पैक भी लॉन्च किया गया है. रामदेव ने पतंजलि का टोंट दूध भी लॉन्च किया, यह दूध भी अमूल और मदर डेयरी के दूध से चार रुपये प्रति लीटर सस्ता है.

23 मई को मोदी दिवस घोषित किया जाए- रामदेव स्वामी रामदेव ने कहा, ''23 मई भारतीय राजनीतिक इतिहास में एक बहुत गौरवशाली दिन बना है, जब प्रचड बहुमत से देश के लोगों ने मोदी जी की सरकार बनाई है. 50% से भी ज्यादा मतदान देकर लोगों ने मोदी जी और एनडीए में विश्वास जताया है, यह भारतीय राजनीति की अभूतपूर्ण घटना है. 23 मई को भारतीय राजनीति में एतिहासिक रूप से मनाया जाए इसलिए मैं मानता हूं कि 23 मई को मोदी दिवस के रूप में या फिर लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया जाए.''

उन्होंने कहा, ''एक गरीब परिवार में पैदा हुआ, चाय बेचने वाले के घर में पैदा हुआ एक नरेंद्र मोदी जो पूरे देश में सब लोगों का समर्थन पाता है और प्रचंड बहुमत से 50 प्रतिशत से भी अधिक मतदान लेकर आता है. स्वयं अपने बूते पर 300 से अधिक सीटें लेकर आता है और एनडीए की 350 से ज्यादा सीटें लेकर आता है और सरकार बनाता है. यह लोकतंत्र में लोगों के विश्वास की पराकाष्ठा का दिन है. और मेरा मोदी जी प्रेम है मैं इसलिए नहीं कह रहा हूं, मोदी जी पर भगवान की कृपा है इसीलिअ उन्होंने करोड़ों लोगों का विश्वास हासिल किया है.''

तीसरे बच्चे को वोट देने का अधिकार ना हो- रामदेव बता दें योगगुरू रामदेव ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर भी बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा है कि सरकार को ऐसा नियम बनान चाहिए कि तीसरे बच्चे से वोट देने का अधिकार छीन लिया जाए. हरिद्वार में बाबा रामदेव ने कहा, ''अगले पचास सालों में भारत की जनसंख्या 150 करोड़ से ज्यादा नहीं होनी चाहिए क्योंकि इससे ज्यादा हम नहीं संभाल सकते हैं.'' बाबा राम देव ने आगे कहा, ''यह तभी संभव होगा जब सरकार ऐसा नियम बनाती है कि जिसका भी तीसरा बच्चा होगा उसे वोट करने से वंचित कर दिया जाए. इसके अलावा तीन बच्चे वालों के चुनाव लड़ने पर भी प्रतिबंध लगे. साथ ही सभी तरह के सरकारी लाभ से भी उन्हें वंचित रखें.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
'युवा एकजुट हों...', पेपर लीक के बाद अब CJP ने लपका ये मुद्दा! GEN-Z को बताया अगला टारगेट
'युवा एकजुट हों...', पेपर लीक के बाद अब CJP ने लपका ये मुद्दा! GEN-Z को बताया अगला टारगेट

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget