एक्सप्लोरर

Opposition Meeting: 'पीएम मोदी को मिलेगा विपक्षी एकता का फायदा', रामदास अठावले बोले- हर पार्टी का एजेंडा अलग, वो नहीं हो सकते एक

Opposition Meeting in Patna: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है. उन्होंने दावा किया है कि इसका फायदा पीएम मोदी को ही होगा.

Opposition Meeting in Patna: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार (23 जून) को नीतीश कुमार के बुलावे पर विपक्ष की 17 पार्टियों की महा बैठक हुई. इस बैठक को लेकर अब बीजेपी और एनडीएम में शामिल नेता विपक्षी दलों पर हमला बोल रहे हुए हैं. अब केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा, "विपक्षी दलों के पास कोई स्पष्ट एजेंडा नहीं है और वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हरा नहीं सकते."

चेन्नई में पत्रकारों से बात करते हुए शनिवार (24 जून) को अठावले ने कहा, ''हर पार्टी के अलग-अलग सिद्धांत होते हैं. वे एकजुट होकर मोदी को नहीं हरा सकते, जो एक मजबूत नेता हैं.'' उन्होंने यह दावा भी किया है कि विपक्ष के एकजुट होने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही फायदा होगा. अठावले की यह टिप्पणी 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष की ओर से एक मेगा गठबंधन बनाने की संभावनाओं पर चर्चा के एक दिन बाद आई है. 

लालू-नीतीश पर अनुराग ठाकुर का निशाना

इससे पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी सभी विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा, "रंगमंच सज चुका है, नाटकमंडली एकत्रित हो चुकी है. कैसे उस मंच पर एकत्रित हो गए, जहां ममता बनर्जी कांग्रेस को कहती है बंगाल छोड़ दो, अखिलेश कहते हैं यूपी छोड़ दो, लालू-नीतीश कहते हैं बिहार छोड़ दो. तो कांग्रेस क्या गठबंधन में कुर्सियां लगाने के लिए रह जाएगी?"

बैठक को लेकर क्या बोले नीतीश कुमार?

दरअसल, पटना में विपक्षी दलों की महा बैठक हुई. इस बैठक में 17 विपक्षी दलों ने अगला लोकसभा चुनाव एकसाथ लड़ने का फैसला किया. विपक्षी दलों की बैठक के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि काफी अच्छी मुलाकात हुई, एक साथ चलने पर सहमति बनी है. वहीं, बीजेपी ने इसे एक नाटक करार दिया है. 

ये भी पढ़ें: Opposition Meeting: '...तो क्या कांग्रेस गठबंधन में कुर्सियां लगाने के लिए रह जाएगी?', अनुराग ठाकुर बोले- रंगमंच सज चुका है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget