एक्सप्लोरर

रमज़ान शुरू, कोरोना के कारण घर से इबादत करने की अपील कर रहे इमाम

इस बार कोरोना का खतरा बहुत बढ़ गया है. संक्रमण तेजी से फैल रहा है. ऐसे में रमज़ान के इबादत वाले महीने को देखते हुए लगातार मुस्लिम धर्मगुरु भी लोगों से यह अपील कर रहे हैं कि इबादत करें लेकिन कोरोना को ध्यान में रखें.

नई दिल्ली: कोरोना एक बार फिर से खरतनाक होता जा रहा है और भारत में इसकी दूसरी लहर डराने वाली है. कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच ही कई त्योहार भी आ रहे हैं. नवरात्रि और रमज़ान के त्योहार के चलते धार्मिक गुरु लगातार लोगों से कोरोना से बचने की अपील भी कर रहे हैं. ऐसे में कई बड़े बाजारों में लोगो की भीड़ भी काफी दिख रही है. लेकिन कई ऐसी जगह भी है जहां लोग अभी भी बड़ी संख्या में एकजुट है.

आज से रमज़ान का महीना भी शुरू हो गया है. एक महीने तक चलने वाले इस इबादत वाले महीने में मस्जिदों से लेकर बाजारों तक रौनक आम दिनों के मुकाबले दोगुनी होती है. राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली का जामा मस्जिद और मस्जिद के आसपास का इलाका इफ्तार से सेहरी तक लोगों से भरा होता था. लेकिन कोरोना ने त्योहारों की रौनक फीकी कर दी है.

पूरी तरह से पालन नहीं

पिछले साल रमज़ान के महीने में लॉकडाउन था. इसलिए लोग घर पर ही थे और चाहे नमाज़ हो या तरावीह लोगों ने घर पर ही इबादत की लेकिन इस बार कोरोना का खतरा पहले से काफी बड़ा है और आम जिंदगी बिना लॉकडाउन के चल रही है. ऐसे में इस बार त्योहार पर संक्रमण का खतरा क्या बड़ जाएगा, कुछ नहीं कहा जा सकता. कुछ बाजारों में भीड़ बेहद दिखाई दे रही है. लोगों के चेहरे पर मास्क तो है लेकिन 2 गज की दूरी कैसे ही हो पाएगी? लगातार पुलिस और प्रसाशन की अपील के बावजूद भी लोग अपने कामों में इतने मुब्तला है कि लोग संक्रमण के खतरे से तो वाकिफ है लेकिन पूरी तरह से कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन कम ही दिख रहा है.

इस बार कोरोना का खतरा बहुत बढ़ गया है. संक्रमण तेजी से फैल रहा है. ऐसे में रमज़ान के इबादत वाले महीने को देखते हुए लगातार मुस्लिम धर्मगुरु भी लोगों से यह अपील कर रहे हैं कि इबादत करें लेकिन कोरोना को ध्यान में रखें और घर पर ही रहें. शाही इमाम सय्यद अहमद बुखारी ने वीडियो संदेश जारी कर लोगों से घर पर रहने की और कोरोना से बचने की अपील की है.

दिल्ली में कोरोना का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. बीते 24 घंटे में 17 हजार से भी ज्यादा केस दिल्ली में सामने आए हैं. ऐसे हालातों को देखते हुए मुस्लिम धर्म गुरु भी चाह रहे हैं कि लोग मस्जिद में न आए. फतेहपुरी मस्जिद के इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया, 'मस्जिद के दरवाजे आज कल बंद रखे जा रहे हैं और लोगों से कम संख्या में मस्जिद में आने के लिए कहा जा रहा है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget