एक्सप्लोरर

अयोध्या में तीन साल के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा भव्य राम मंदिर: VHP अध्यक्ष

अयोध्या में आधारशिला रखे जाने के बाद विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे ने कहा कि इस निर्माण कार्य के अगले तीन साल के भीतर पूरा हो जाने की उम्मीद है.

इंदौर: अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की आधारशिला रखे जाने के साथ ही विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे ने बुधवार को कहा कि इस निर्माण कार्य के अगले तीन साल के भीतर पूरा हो जाने की उम्मीद है.

कोकजे ने कहा, "अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास से दुनियाभर के हिंदुओं में उत्साह है. केंद्र सरकार के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के गठन के बाद मंदिर निर्माण की प्रक्रिया जिस सुगम तरीके से आगे बढ़ रही है, वह अद्भुत है."

मध्य प्रदेश और राजस्थान के उच्च न्यायालयों के पूर्व न्यायाधीश ने कहा, "हमें उम्मीद है कि अयोध्या में राम मंदिर तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगा." कोकजे ने कहा कि राम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण विहिप के उसी मॉडल में मामूली बदलाव के साथ किया जाएगा, जिसके तहत पिछले तीन दशक से पत्थर तराशे जा रहे हैं.

उन्होंने कहा, "राम मंदिर को भव्य स्वरूप देने के लिए हमारे मॉडल में थोड़ा बदलाव किया गया है. हमने दो मंजिलों के लिए पहले से पत्थर तराशकर रखे हैं, जिनका इस्तेमाल मंदिर निर्माण में किया जाएगा."

गौरतलब है कि विहिप, राम मंदिर आंदोलन की अगुवा रही है. इस संगठन ने राम मंदिर निर्माण कार्यशाला में वर्ष 1990 में अयोध्या में इस देवालय के निर्माण के लिए पत्थरों को तराशना शुरू किया था.

हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कोकजे ने आरोप लगाया कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस की वोट बैंक की राजनीति के कारण अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की योजना लगातार पिछड़ती चली गई. उन्होंने कहा, "देश के बदले माहौल में अब कांग्रेस के नेता एक और राजनीतिक दांव चलते हुए खुद को हिंदुओं का हितैषी दिखाने की कोशिश कर रहे हैं."

यह भी पढ़ें.

Exclusive: क्या रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार करेगी बिहार की पुलिस, डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने दिया ये जवाब

सुशांत सिंह मामले में बड़ा खुलासा, अभिनेता के अपने परिवार वालों से नहीं थे ठीक संबंध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget