एक्सप्लोरर

राम रहीम रेप केस: समर्थकों ने खाली करना शुरू किया डेरा मुख्यालय

हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि पंचकुला और सिरसा में हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई.

सिरसा: गुरमीत राम रहीम सिंह को रेप मामले में दोषी ठहराए जाने से पहले सिरसा में डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय पर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए डेरा समर्थकों ने शनिवार को यहां से जाना शुरू कर दिया. पुलिस और प्रशासन लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार घोषणा कर डेरा के अंदर मौजूदा लोगों से कैंपस खाली करने की अपील कर रहे हैं. सिरसा के पुलिस उपाधीक्षक दिलीप सिंह ने कहा, ‘‘डेरा समर्थक छोटे समूहों में मुख्यालय छोड़ रहे हैं. हमें उम्मीद है कि इसे शांतिपूर्ण तरीके से खाली करा लिया जाएगा.’’

पंचकूला में विशेष सीबीआई कोर्ट ने रेप के मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को शुक्रवार को दोषी ठहराया. हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि पंचकुला और सिरसा में हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई.

1000 एकड़ में फैला हुआ है डेरा का मुख्यालय

सेना ने पुलिस और अर्द्धसैन्य बलों के साथ डेरा परिसरों के प्रवेश केंद्रों पर बैरिकेड लगा दिए. अनुमान के मुताबिक महिलाओं और बच्चों समेत एक लाख लोग डेरा मुख्यालय में मौजूद हैं. डेरा परिसर करीब 1000 एकड़ की भूमि पर फैला हुआ है और डेरा का अपना शहर, स्कूल, खेल गांव, अस्पताल और सिनेमा हॉल हैं.

पुलिस, सेना और अर्द्धसैन्य बल पर स्थिति पर नजर रख रहे हैं

इससे पहले एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा था कि डेरा मुख्यालय को खाली कराने के लिए अभी उसमें एंट्री करने की कोई योजना नहीं है क्योंकि सिरसा में कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखना प्राथमिकता है. 33 आर्मर्ड डिविजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) मेजर जनरल राजपाल पूनिया ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘‘यहां डेरा मुख्यालय में घुसने की अभी तक कोई योजना नहीं है. हम कानून और व्यवस्था बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.’’ अधिकारियों ने बताया कि शहर में कर्फ्यू लगाया गया है और पुलिस, सेना और अर्द्धसैन्य बल के कर्मी स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं.

अर्द्धसैन्य बलों की 10 कंपनियों को तैनात किया गया

स्थानीय पुलिस के अलावा सेना की दो कंपनियों और अर्द्धसैन्य बलों की 10 कंपनियों को तैनात किया गया है. पुलिस ने स्थानीय लोगों को घरों के भीतर रहने के लिए कहा है. पुलिस ने बताया कि यहां शुक्रवार की रात से अभी तक 15 डेरा समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है.

जिन्होंने कानून अपने हाथ में लिया उन्हें नहीं बख्शा जाएगा: आईजी, हिसार

आईजी (हिसार) एएस ढिल्लो ने डेरा मुख्यालय के बाहर कहा, ‘‘हम उन लोगों को नहीं बख्शेंगे जिन्होंने कानून अपने हाथ में लिया. हम उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे.’’ राम रहीम के खिलाफ सीबीआई की विशेष अदालत का फैसला आने से पहले डेरा समर्थक समूहों में यहां और पंचकूला आए थे. रेप मामले में राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद उनके समर्थक उग्र हो गए और उनकी सुरक्षाबलों के कर्मियों के साथ भी झड़पें हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भगवाकरण, शाकाहार को बढ़ावा...', कर्नाटक में NCERT की नई कन्नड़ किताब पर बवाल! संगठन ने उठाए सवाल
'भगवाकरण, शाकाहार को बढ़ावा...', कर्नाटक में NCERT की नई कन्नड़ किताब पर बवाल! संगठन ने उठाए सवाल
NIA Arrest: मालदा SIR हिंसा में बड़ा एक्शन, न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने का आरोपी नेता गिरफ्तार
मालदा SIR हिंसा में बड़ा एक्शन, न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने का आरोपी नेता गिरफ्तार
Passport Debate: पासपोर्ट, आधार, वोटर ID नहीं...फिर कौन सा डॉक्यूमेंट भारतीय नागरिकता का असली सबूत? जानें क्या कहता है कानून
पासपोर्ट, आधार, वोटर ID नहीं...फिर कौन सा डॉक्यूमेंट भारतीय नागरिकता का असली सबूत? जानें क्या कहता है कानून
राम मंदिर के फंड से जुड़े मामले में याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
राम मंदिर के फंड से जुड़े मामले में याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार

वीडियोज

Carry On Jatta 4 की स्टारकास्ट ने दिल्ली में की मस्ती और शेयर की फिल्म की दिलचस्प बातें
Ram Mandir Donation Scam | Investigation | Ayodhya: SIT की Report में क्या है?
Ram Mandir Donation Theft | Janhit: राम मंदिर चंदा 'चंपत' करने वाले चंपत राय हैं?
Bilauti Mahapanchayat | Bharat Tiwari Encounter: एनकाउंटर फर्जी या असली? | Bihar | Samrat Chaudhary
Ram Mandir Donation Theft | Akhilesh Yadav | Sandeep Chaudhary: राम नाम की लूट, किसने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indian Passport Ranking: भारत का पासपोर्ट कितना मजबूत, रैकिंग में किस नंबर पर, कहां है पाकिस्तान? जानें
भारत का पासपोर्ट कितना मजबूत, रैकिंग में किस नंबर पर, कहां है पाकिस्तान? जानें
'परमात्मा का बड़ा विशेष आशीर्वाद है कि समय रहते...', भगवंत मान के वीडियो विवाद पर बोले राघव चड्ढा
'परमात्मा का बड़ा विशेष आशीर्वाद है कि समय रहते...', भगवंत मान के वीडियो विवाद पर बोले राघव चड्ढा
Explained: पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण क्यों नहीं? विदेश मंत्रालय के बयान के मायने क्या, कैसे साबित होती सिटीजनशिप?
पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण क्यों नहीं? MEA के बयान के मायने क्या, कैसे साबित होती सिटीजनशिप?
ताश के पत्तों की तरह ढहा गोदाम, 8 की मौत... मलबे में दबी चीखों ने दहला दिया कोलकाता, PM ने किया मदद का ऐलान
ताश के पत्तों की तरह ढहा गोदाम, 8 की मौत... मलबे में दबी चीखों ने दहला दिया कोलकाता, PM ने किया मदद का ऐलान
104 डिग्री फीवर में अक्षय कुमार ने शूट किया था 'वेलकम टू द जंगल' का 'घिस घिस' सॉन्ग, अक्षरा सिंह का खुलासा, बोलीं- 'मैं ब्लैंक हो गई थी'
104 डिग्री फीवर में अक्षय ने शूट किया था 'वेलकम टू द जंगल' का गाना, अक्षरा सिंह का खुलासा
Viral Post: तेजस एक्सप्रेस में यात्री को परोसा दिया 'मक्खी वाला खाना', सोशल मीडिया पर वायरल हो गई तस्वीर
तेजस एक्सप्रेस में यात्री को परोसा दिया 'मक्खी वाला खाना', सोशल मीडिया पर वायरल हो गई तस्वीर
IND Vs IRE 2026: तो क्या वैभव सूर्यवंशी नहीं खेल पाएंगे अपना पहला डेब्यू मैच? ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानिए
तो क्या वैभव सूर्यवंशी नहीं खेल पाएंगे अपना पहला डेब्यू मैच? ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानिए
Fairness Cream: क्या सच में कोई काला शख्स गोरा हो सकता है? कई साल से दवा कंपनियां परोस रहीं आपको ये झूठ
क्या सच में कोई काला शख्स गोरा हो सकता है? कई साल से दवा कंपनियां परोस रहीं आपको ये झूठ
Embed widget