एक्सप्लोरर

जानिए, रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति चुने जाने पर पत्नी सविता ने क्या कहा

एनडीए के उम्मीदवार कोविंद को खासे बहुमत के साथ देश का 14वां राष्ट्रपति चुना गया. सविता और परिवार के अन्य सदस्यों के पास 10, अकबर रोड स्थित उनके बंगले में बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा.

नई दिल्ली: राम नाथ कोविंद को देश का अगला राष्ट्रपति चुने जाने के तुरंत बाद बेहद खुश उनकी पत्नी सविता कोविंद हैं. उनका कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह राष्ट्रपति बनेंगे लेकिन कड़ी मेहनत और ईमानदारी के बूते उन्होंने यह मुकाम हासिल किया.

कोविंद की बेटी स्वाति कोविंद ने कहा है कि उन्हें अच्छे अभिभावक और परवाह करने वाले व्यक्ति के तौर अपने पिता के मानवीय गुणों पर गर्व है. उन्होंने कहा है, ‘‘यह हमारे लिए काफी गौरवपूर्ण पल हैं. देश जश्न मना रहा है. वह सामाजिक सेवा के जरिए और बिहार के राज्यपाल के तौर पर लोगों से जुड़े रहे.’’

एनडीए के उम्मीदवार कोविंद को खासे बहुमत के साथ देश का 14वां राष्ट्रपति चुना गया. सविता और परिवार के अन्य सदस्यों के पास 10, अकबर रोड स्थित उनके बंगले में बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा. बंगले पर देर रात तक मंत्री, नेता और आम लोग निर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई देने के लिए आते रहे.

सविता ने कहा कि उनके पति ने बिहार के राज्यपाल का पद बड़ी जिम्मेदारी के साथ संभाला था और उन्हें वहां लोगों से तारीफें मिली. यहां कोविंद के अस्थायी आवास पर अपने अभिभावकों के साथ लोगों की बधाई स्वीकार करने वाली उनकी बेटी स्वाति से अपने पिता के गुणों के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘वह एक अच्छे पिता और काफी परवाह करने वाले व्यक्ति हैं.’’

यह पूछे जाने पर कि क्या नामांकित होने के बाद परिवार को उनकी जीत का भरोसा था, इस पर स्वाति ने कहा, ‘‘हां, हमें उनकी जीत का भरोसा था.’’

स्वाति ने कहा, ‘‘जब वह बिहार के राज्यपाल बने थे तो हम सोचते थे कि यह सर्वोच्च पद हैं. हमने इसके आगे का नहीं सोचा था लेकिन अब जब वह देश का सर्वोच्च पद संभालेंगे तो कुछ अलग महसूस हो रहा है. लेकिन उनके व्यक्तित्व में कोई बदलाव नहीं आया. वह जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं और वहीं इंसान हैं जो वह राज्यपाल के पद पर थे.’’

आपको बता दें कि कोविंद ने विपक्ष की उम्मीदवार पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को हराकर 65 फीसदी मतों के साथ जीत हासिल की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget