एक्सप्लोरर

जन्मदिन: जानिए- राष्ट्रपति कोविंद कितने करोड़ की कार में चलते हैं? कितनी है सैलरी ? क्या हैं सुविधाएं?

Ram Nath Kovind Birthday: क्या आपको पता है कि राष्ट्रपति कोविंद की सैलरी कितनी है और उनकी कार कितनी महंगी है. अगर नहीं तो हम आपको आज बताने जा रहे हैं.

Ram Nath Kovind Birthday: आज देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का जन्मदिन है. आज ही के दिन साल 1945 में वह उत्तरप्रदेश के कानपुर जिले की तहसील डेरापुर के एक छोटे से गांव परौंख में पैदा हुए थे. आज लोग उनकी विनम्रता और शिष्टता के कायल हैं. कोविंद राष्ट्रपति बनने से पहले बिहार के राज्यपाल रह चुके हैं. इतना ही नहीं वह शुरुआती दिनों में पेशे से वकील रहे. साल 1994 और 2000 में कोविंद उत्तरप्रदेश से राज्यसभा सदस्य चुने गए और 12 साल तक सांसद रहे.

कोविंद एक सामान्य से परिवार में पैदा हुए. उनका बचपन बेहद गरीबी में बीता. इसका जिक्र उन्होंने राष्ट्रपति पद की शपथ लेते हुए भी किया था. उन्होंने उस वक्त बताया था, '' बचपन में फूस की छत से पानी टपकता था. हम भाई-बहन दीवार के सहारे खड़े होकर बारिश बंद होने का इंतजार करते थे. आज भी जब बारिश हो रही है तो न जाने हमारे देश में ऐसे कितने ही रामनाथ कोविंद होंगे जो बारिश में भीग रहे होंगे, खेती कर रहे होंगे और शाम को रोटी मिल जाए इसके लिए मेहनत में लगे होंगे.'' उनकी बातों से साफ पता चलता है कि कितनी तकलीफों के बाद वह यहां तक पहुंचे हैं. अब वह देश के राष्ट्रपति हैं, यानी सर्वोच्च नागरिक. ऐसे में उन्हें राष्ट्रपति पद पर जो व्यक्ति होता है उसको मिलने वाली कई सुविधाए मिलती है. राष्ट्रपति कोविंद का बचपन बेशक गरीबी में बीता हो लेकिन आज वह जिस मुकाम पर हैं वह उनकी मेहनत से ही संभव हो पाया है. ऐसे में आज उनके जन्मदिन के दिन आइए जानते हैं कि उनकी सैलेरी कितनी है. साथ ही यह भी जानते हैं कि राष्ट्रपति कौन सी कार में घूमते हैं और उस कार की कीमत और खासियत क्या है...

कितनी है सैलेरी

2017 तक राष्ट्रपति को प्रति माह 1.50 लाख रुपये मिलते थे जो देश के शीर्ष नौकरशाहों, उच्च प्रमुखों और कैबिनेट मंत्रियों की तुलना में कम था. 2017 में ही इसे बढ़ाकर 5 लाख रुपये प्रति माह कर दिया गया. भारत के राष्ट्रपति की तनख्वाह 5 लाख रुपये प्रतिमाह होती है. सबसे खास बात यह है कि यह सैलेरी टैक्स फ्री होती है. पांच लाख रुपये सैलेरी के अलावा भी राष्ट्रपति को खई अन्य सुविधाए मिलती है. राष्ट्रपति को मुफ्त में आवास भी मिलता है जो 5 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है. इसके अलावा मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं भी दी जाती है. निःशुल्क फ़ोन की सुविधा, मुफ्त यात्रा सुविधाएं, मुफ्त पेट्रोल और सचिवालय स्टाफ पर प्रति वर्ष 60,000 रुपये का कार्यालय खर्च भी दिया जाता है.

कौन सी कार है राष्ट्रपति कोविंद के पास, क्या है कीमत

राष्ट्रपति की कार महज एक कार नहीं बल्कि वह अभेद्य किला जैसा होता है. इस वक्त राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास S-600 मर्सिडीज बेंज गार्ड रेंज की कार है. इस कार को सिर्फ अलग-अलग देशों के राष्ट्र प्रमुख या कुछ विशेष सुरक्षा प्राप्त लोगों को भी दिया जाता है.

इस कार की खासियत जानकर आप हैरान रह जाएंगे हैं. इस कार में 12 सिलेंडर का स्मूद ड्राइविंग इंजन लगा हुआ है. कार का व्हीलबेस 4123 मिलीमीटर है जो इसे जमीन पर टिके रहने में मदद करता है. सुरक्षा तो ऐसी कि दुश्मन बाल भी न बांका कर सके. इस कार में दो स्टेज एयरबैग लगा हुआ है. कार के पिछले हिस्से में चार सीट हैं. ये बिल्कुल आमने-सामने हैं. इतना ही नहीं सीटों पर थ्री प्वाइंट सीट बेल्ट लगाई गई है. कार के सभी शीशे बुलेटप्रूफ है.

अगर कहीं से भी असुरक्षा की स्थिति का शक भी होता है तो कार में पैनिक बटन है. इसे दबाते ही कार लॉक हो जाता है. इतना ही नहीं सभी जरूरी सुरक्षा की जगहों पर पैनिक बटन दबाते ही सिग्नल चली जाती है. इसकी कीमत की बात करें तो S-600 मर्सिडीज बेंज गार्ड रेंज की कार 10 करोड़ 50 लाख रुपए है.

यह भी पढ़ें अब प्लास्टिक बोतल की जगह बांस की बोतल में पीएं पानी, नितिन गडकरी आज करेंगे लॉन्च बड़ी खबरें: हरियाणा में बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, महाराष्ट्र में आदित्य ने किया चुनाव लड़ने का एलान महाराष्ट्र चुनाव: क्या उद्धव ठाकरे को सता रहा है बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं का डर?
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget