एक्सप्लोरर

लखनऊ: सरकारी अस्पताल में महिला के शव के कुछ हिस्सों को कुत्ते ने खाया

जहर से हुई संदिग्ध मौत के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिये डीप फ्रीजर में रखा गया था, लेकिन आज सुबह महिला के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि शव का चेहरा और गर्दन कुत्ते ने खा लिया है।

लखनऊ: शहर के प्रतिष्ठित सरकारी डा राम मनोहर लोहिया अस्पताल में एक महिला के शव के कुछ हिस्सों को कथित रूप से कुत्ते द्वारा खा लिये जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद वहां तैनात सुरक्षा सुपरवाइजर और सुरक्षा गार्ड को बर्खास्त कर दिया गया है. लोहिया अस्पताल के निदेशक डा देवेंद्र नेगी ने बताया कि चिनहट इलाके की रहने वाली पुष्पा तिवारी (40) को जहर खाने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कल रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी.

जहर से हुई संदिग्ध मौत के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिये डीप फ्रीजर में रखा गया था, लेकिन आज सुबह महिला के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि शव का चेहरा और गर्दन कुत्ते ने खा लिया है. परिवार वालों ने आरोप लगाया कि महिला के कान के बाले भी गायब है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम को पोस्टमार्टम हाउस के दरवाजे पर कुत्ते के पैर के निशान मिले.

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य प्रशांत त्रिवेदी ने कहा कि मामले की जांच के आदेश दे दिये गये हैं और मामले की रिपोर्ट भी पुलिस में दर्ज करा दी गयी है.

राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस शहर का एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल है और इसे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित किया गया है. यह अस्पताल किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से संबंद्ध है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget