एक्सप्लोरर

सभी पक्षों के सौहार्द से जल्द बनेगा राम मंदिर: श्री श्री रविशंकर

आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने कहा है कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मुद्दा सभी पक्षों में आपसी सहमति बनाकर सुलझा लिया जाएगा.

मथुरा: ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने कहा है कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मुद्दा सभी पक्षों में आपसी सहमति बनाकर सुलझा लिया जाएगा और मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा. रविशंकर दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर कोसीकलां कस्बे में स्थित स्थानीय आश्रम पर देशी-विदेशी भक्तजनों के साथ होली का पर्व मनाने के लिए आए थे.

उन्होंने कल कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि राम मंदिर मसला जल्द ही सुलझा लिया जाएगा. इसके लिए मैं देश के कोने-कोने में जाकर दोनों समुदायों के बीच सौहार्द बनाने की कोशिश जारी रखूंगा. सब कुछ सही दिशा में चल रहा है. लोग एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं. यह अच्छी बात है.’

उन्होंने कहा, ‘मैं दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश कर रहा हूं. हमारी इस कोशिश को पूरे देश से समर्थन मिल रहा है. सभी पक्षों से बातचीत का क्रम बरकरार रखते हुए प्रयास आगे भी जारी रहेगा. उम्मीद है अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता जल्द खुल जाएगा.’ इससे पहले, प्रदेश सरकार में संस्कृति, धर्मार्थ कार्य, अल्पसंख्यक और वक्फ मामलों के मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के साथ उन्होंने मंदिर मुद्दे पर आधे घंटे अकेले में चर्चा की.

मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने बताया, ‘रविशंकर मथुरा में एक ऐसा विद्यालय स्थापित करना चाहते हैं जहां वे अपने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप बच्चों को शिक्षित और सुसंस्कृत कर सकें.’ उन्होंने बताया, ‘श्री श्री ने इस कार्य के लिए जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया है जिसके लिए प्रयास किए जाएंगे. यदि वे यहां ऐसा विद्यालय स्थापित करना चाहते हैं तो यह इस क्षेत्र के विकास की एक नई राह खोलने का माध्यम बन सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget