एक्सप्लोरर

Ram Mandir Pran Pratistha: राम मंदिर में पूजा अर्चना, शिव मंदिर के दर्शन...प्राण प्रतिष्ठा के दिन कैसा रहेगा पीएम मोदी का कार्यक्रम? जारी हुआ शेड्यूल

Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी होने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा 7000 के करीब गणमान्य व्यक्ति इस कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं.

PM Modi Ayodhya Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या जा रहे हैं. पीएम मोदी का अयोध्या दौरे का सरकारी कार्यक्रम सामने आ चुका है. इसके तहत प्रधानमंत्री सुबह अयोध्या पहुंच जाएंगे और फिर दोपहर 12.05 बजे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा और पूजा करेंगे. दोपहर एक बजे अयोध्या में सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और फिर दोपहर सवा दो बजे कुबेर टीला पर शिव मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे.

सरकारी कार्यक्रम के मुताबिक, सुबह 10.25 बजे प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे. इसके बाद वह 10.55 बजे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचेंगे. सुबह 11 बजे से लेकर 12 बजे तक का समय रिजर्व रखा गया है. दोपहर 12.05 बजे से प्राण प्रतिष्ठा पूजा की शुरुआत होगी, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी हिस्सा लेने वाले हैं. प्राण प्रतिष्ठा दोपहर 12.55 बजे तक चलने वाली है. जब राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजा-अनुष्ठान संपन्न हो जाएगा, तो पीएम वहां से रवाना होंगे.

सार्वजनिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे पीएम मोदी

तय कार्यक्रम के मुताबिक, पीएम मोदी 12.55 बजे पूजा स्थल से रवाना हो जाएंगे. दोपहर 1 बजे वह सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मंच पर पहुंचेंगे. दोपहर 1 बजे से लेकर 2 बजे तक सार्वजनिक कार्यक्रम का समय तय किया गया है. इस दौरान वह लोगों को संबोधित करेंगे. माना जा रहा है कि वह राम मंदिर कार्यक्रम और अयोध्या को लेकर कुछ योजनाओं का ऐलान भी कर सकते हैं. दोपहर 2.10 बजे पीएम कुबेर टीला पर शिव मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे.

11 दिन का अनुष्ठान कर रहे हैं पीएम मोदी

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने 12 जनवरी को एक वीडियो मैसेज में बताया था कि वह 22 जनवरी होने वाली प्राण प्रतिष्ठा से पहले 11 दिन का विशेष अनुष्ठान कर रहे हैं. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'प्रभु ने मुझे प्राण प्रतिष्ठा के दौरान, सभी भारतवासियों का प्रतिनिधित्व करने का निमित्त बनाया है और इसे ध्यान में रखते हुए मैं आज से 11 दिन का विशेष अनुष्ठान आरंभ कर रहा हूं. मैं आप सभी जनता-जनार्दन से आशीर्वाद का आकांक्षी हूं.'

पीएम मोदी इस अनुष्ठान के तहत जमीन पर सो रहे हैं और नारियल पानी का सेवन कर रहे हैं. वह सात्विक भोजन भी ले रहे हैं. साथ ही प्रधानमंत्री देशभर के मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं. शनिवार को वह तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के श्रीरंगम में प्रसिद्ध श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में गए, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की. यहां पर उन्होंने एक हाथी से आशीर्वाद भी लिया. 

यह भी पढ़ें: 'भारत में नहीं रुक रहा गोवध, इसलिए...', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने प्राण प्रतिष्ठा में शामिल न होने की बताई नई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या रहा कारण, बड़ी बातें
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या रहा कारण, बड़ी बातें
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget