एक्सप्लोरर

'जब राम टेंट में थे तब कुछ क्यों नहीं बोले, राम मंदिर के नाम पर इकट्ठा किया पैसा और सोना कहां है', शंकराचार्य से रामानंदी संतों ने पूछे सवाल

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा है कि राम मंदिर रामानंद संप्रदाय का है, शैव, शाक्त और संन्यासियों का नहीं है. दो शंकराचार्यों ने उद्घाटन में शामिल होने से मना कर दिया है.

अयोध्या के राम मंदिर उद्घाटन में दो शंकराचार्यों ने आने से मना कर दिया है. शंराचार्यों ने मंदिर के उद्घाटन समारोह में सनातन धर्म के नियमों के उल्लंघन की बात कही है. इसे लेकर रामानंद संप्रदाय के संतों ने शंकराचार्यों से कुछ सवाल किए हैं. उन्होंने पूछा है कि कि जो ये माहौल बनाया जा रहा है, यह तब क्यों नहीं बनाया गया, जब इतने दिनों तक भगवान राम टेंट में थे. जब कालनेमी भगवान राम का बर्थ सर्टिफिकेट मांगते थे,  तब ये माहौल क्यों नहीं बनाया गया.

यूपी तक की रिपोट के मुताबिक, अयोध्या में हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने शंकराचार्यों से सवाल किया, 'जब राम जन्मभूमि की रक्षा-सुरक्षा और पुनर्निर्माण के लिए रामालय ट्रस्ट बना था तो आपने देश के कोने-कोने में घूमकर सोना बटौरा था, वो सोना कहां है. रामालय ट्रस्ट के नाम पर पूरे देश और दुनिया से आपने हिंदुओं को ठगा और छला, हिंदुओं से पैसा कलेक्ट किया वो पैसा कहां है. जगद्गुरु जी बताइए.'

महंत बोले, सबको एकमत होकर इस दिन का स्वागत करना चाहिए
महंत राजू प्रसाद ने कहा कि इतने सालों के संघर्ष के बाद यह पल आया है तो सब संतों को तो एकमत होकर करना चाहिए ना. उत्तराखंड के ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और जगन्नाथपुरी के गोवर्धनपीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने मंदिर के उद्घाटन में शामिल होने से मना कर दिया है. उनका कहना है कि मंदिर का निर्माण पूरा होने से पहले ही भगवान राम की वहां प्राण प्रतिष्ठा करना सनातन धर्म के नियमों और शास्त्रों का उल्लंघन है.

चंपत राय के बयान पर क्या बोले रामानंदी संत
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के बयान को लेकर महंत राजू प्रसाद ने कहा कि चंपत राय ने कोई गलत बात नहीं बोली है, उन्होंने कहा कि ये रामानंदियों का गढ़ है. वह रामानंद संप्रदाय का राम जन्मभूमि मंदिर है,लेकिन भगवान राम सबके हैं. हालांकि, जगद्गुरु परमहंस महाराज ने चंपत राय के बयान को लेकर कहा, 'उनके शब्द की, राम मंदिर शैव, शाक्त का नहीं, रामानंदियों का है, मेरी समझ से वह गलत है. राम मंदिर के लिए सभी ने प्रयास किया किसी एक संप्रदाय के प्रयास से मंदिर नहीं बन रहा है. जैसे भारतीय जनता पार्टी ने भी प्रयास किया. क्या एक संप्रदाय के वोटर से बीजेपी यहां तक पहुंची है. इसमें सभी सनातनियों का प्रयास है.'

उन्होंने कहा कि चंपत राय से अपील है कि वह अपने शब्द वापस लें, जब समाजवादी पार्टी और बाबरी मस्जिद पक्षकार को निमंत्रण भेज सकते हैं तो शंकराचार्यों को अपना प्रतिनिधि भेजकर कहें कि गलती हो गई है.' श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर रामानंद संप्रदाय का है, शैव , शाक्त और संन्यासियों का नहीं.

यह भी पढ़ें:-
'शास्‍त्र विरुद्ध नहीं जा सकते', दो शंकराचार्यों का दावा- राम मंदिर उद्घाटन में हो रहा नियमों का उल्लंघन, बताए ये तथ्‍य

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget