एक्सप्लोरर

Rakesh Tikait News: 'ये संघ का खेल है', यूपी के सियासी घमासान पर किसान नेता राकेश टिकैत का बड़ा दावा

Rakesh Tikait on BJP Internal Fighting: राकेत टिकैत ने कहा कि आरएसएस नहीं चाहता है कि यूपी में कोई नेता तैयार हो. वह चार-पांच साल में इस तरह की भीतरी कलह करवाता रहता है.

Rakesh Tikait on BJP: उत्तर प्रदेश की राजनीति इन दिनों बहुत ज्यादा गरमाई हुई है. बीजेपी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के संगठन सरकार से बड़ा वाले बयान के बाद से ही अंतर्कलह की बात कही जा रही है. इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि यूपी में सियासी घमासान के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का हाथ है. उन्होंने कहा है कि संघ नहीं चाहता है कि कोई नेता तैयार हो और दोनों डिप्टी सीएम के खिलाफ अब एक्शन होगा.

एबीपी न्यूज से बात करते हुए जब सवाल हुआ कि यूपी में बीजेपी के भीतर बहुत ज्यादा गहमागहमी देखने को मिल रही है. आपके लखनऊ आने का क्या मकसद है? राकेश टिकैत ने कहा, "मैं अपने लोगों से मिलने के लिए यहां आया हूं. हमारे लोग अलग-अलग जगहों से यहां आए हैं. उनसे हमारी बातचीत होने वाली है." 

संघ ने खुद छिड़वाई लड़ाई: राकेश टिकैत

जब उनसे पूछा गया कि बीजेपी के भीतर अभी लड़ाई चल रही है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बनाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चल रहा है. बीजेपी के भीतर से असंतोष की आवाज आ रही है. इस पर क्या कहेंगे? 

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, "संघ ने ये खुद से ही लड़ाई छिड़वाई है. ये सब संघ का खेल है. वो चार-पांच साल में इस तरह के प्रोग्राम करते रहते हैं, जहां वो अंदर ही इनमें (नेताओं) विवाद करवाते हैं. फिर जो संघ या पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ खुद को लीडर के तौर पर खड़ा करने की कोशिश करेगा, उसको ही ये लोग अलग निकाल देते हैं. बीजेपी या संघ में किसी को लीडर नहीं चाहिए. इनको ऐसा आदमी चाहिए कि ऊपर से आदेश आया और उसका पालन हो."

दोनों डिप्टी सीएम के खिलाफ होगी कार्रवाई: राकेश टिकैत

राकेश टिकैत ने कहा, "दोनों उपमुख्यमंत्रियों (केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक) के खिलाफ कार्रवाई होगी, क्योंकि ये दोनों ही लोग मुख्यमंत्री बनना चाह रहे थे. ये बीजेपी का भीतरी मामला है. इन दोनों के खिलाफ एक्शन इसलिए होगा, क्योंकि बीजेपी नेता नहीं चाहती है. वह नहीं चाहती है कि कोई लीडरशिप पैदा हो. अब इन्होंने बगावत की है और मुख्यमंत्री बनने का ख्वाब देखा है तो ये हटाए जाएंगे. कोई विधायक भी कहीं नहीं जाएगा, क्योंकि ये उसके खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे."

यूपी में नागपुर मजबूत: राकेश टिकैत

यूपी में मुख्यमंत्री योगी की जमीन मजबूत होने को लेकर उन्होंने कहा, "यहां पर नागपुर मजबूत है. जो वो कहेंगे, वही होगा. वे (संघ) हस्तक्षेप नहीं चाहते हैं. वे जो भी बड़ा नेता होगा, उसका इलाज करेंगे. दूसरी पार्टियों को भी ये लोग धीरे-धीरे खत्म करेंगे. ये लोग देश के इतिहास को खत्म करेंगे." नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस का मुख्यालय है. आरएसएस को लेकर कहा जाता है कि वह बीजेपी के हर बड़े और छोटे फैसलों में महत्वपूर्ण भू्मिका निभाता है. 

यह भी पढ़ें: कब जाएगी CM की कुर्सी, दिल्ली में मिलेगा कौन सा पद? सीएम योगी को लेकर राकेश टिकैत की बड़ी भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: लाठीचार्ज के विरोध में राहुल-प्रियंका का PM आवास के बाहर मार्च, मनाने गृह सचिव के साथ पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह
LIVE: राहुल-प्रियंका का PM आवास के बाहर मार्च, मनाने गृह सचिव के साथ पहुंचे जितेन्द्र सिंह
स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो', PM आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का मार्च-नारेबाजी, बढ़ाई गई सुरक्षा
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget