एक्सप्लोरर

राज्यसभा की दस सीटों पर चुनाव, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

जानकारी के मुताबिक बीजेपी इस बार स्मृति ईरानी को गुजरात के बजाए मध्यप्रदेश से राज्यसभा भेजने का मन बना रही है. मध्यप्रेदश में केंद्रीय मंत्री रहे अनिल माधव दवे के निधन के बाद एक सीट खाली हुई है.

नई दिल्ली: राज्यसभा की कुल 10 सीटों के लिए चुनाव होना है. इनमें तीन सीटें गुजरात से छह सीटें पश्चिम बंगाल से और एक सीट मध्यप्रदेश से है. गुजरात और पश्चिम बंगाल में जहां सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है तो मध्यप्रदेश में केंद्रीय मंत्री रहे अनिल माधव दवे के निधन के बाद खाली हुई सीट पर चुनाव होगा.

गुजरात में जो सीटें खाली हुई हैं उनमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, बीजेपी नेता दिलीप भाई पांड्या और कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल की सीट शामिल है. वहीं पश्चिम बंगाल में डेरेक ओ ब्रायन, देबाबत्रा बंद्धोपाध्याय, प्रदीप भट्टाचार्य, सीताराम येचुरी, सुखेंदुशेखर रॉय और डोला सेन का कार्यकाल खत्म हो रहा है. सूत्रों के मुताबिक सीपीएम सीताराम येचुरी को इस बार राज्यसभा भेजने के पक्ष में नहीं है. इन सभी सदस्यों का कार्यकाल 18 अगस्त 2017 को खत्म हो रहा है.

आखिर ये तो जानें कैसे चुने जाते हैं राज्यसभा सांसद ?

गुजरात की बात करें तो आज अहमद पटेल ने राज्यसभा सीट के लिए नामांकन भरा. गुजरात में कांग्रेस के 57 विधायक हैं. अहमद पटेल को जीतने के लिए 46 वोट चाहिए. गुजरात कांग्रेस में इस वक्त बड़ी फूट पड़ी है. दिग्गज नेता और विधानसभा में नेता विपक्ष शंकर सिंह वाघेला के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के कुछ विधायक भी बागी हो गए हैं. इसके चलते राज्यसभा चुनाव में ये विधायक कांग्रेस के खिलाफ वोट करते हैं तो अहमद पटेल के लिए मुश्किल हो सकती है. सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति चुनाव में वाघेला ग्रुप के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी.

जानकारी के मुताबिक बीजेपी इस बार स्मृति ईरानी को गुजरात के बजाए मध्यप्रदेश से राज्यसभा भेजने का मन बना रही है. मध्यप्रेदश में केंद्रीय मंत्री रहे अनिल माधव दवे के निधन के बाद एक सीट खाली हुई है.

ये राज्यसभा चुनाव का कार्यक्रम

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 21 जुलाई 2017
  • नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख: 28 जुलाई 2017
  • नामांकनपत्रों की जांच: 29 जुलाई 2017
  • नामांकल पत्र वापस लेने की तिथि: 31 जुलाई 2017
  • मतदान की तिथि: 8 अगस्त 2017
  • मतदान का समय: सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक
  • वोटों की गिनती: 8 अगस्त 5 बजे तक
  • चुनाव आयोग के मुताबिक 11 अगस्त 2017 तक चुनाव कराए जाने आवश्यक हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कहा- 'नहीं करें प्रदर्शन'
अभिजीत दीपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कहा- 'नहीं करें प्रदर्शन'
सऊदी अरब में तनाव: एयर इंडिया की उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद्द, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड
सऊदी अरब में तनाव: एयर इंडिया की उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद्द, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड
Lehra Do Tiranga March Live: अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, CJP के CP में प्रदर्शन से पहले एक्शन
Live: अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, CJP के CP में प्रदर्शन से पहले एक्शन
रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया
रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया

वीडियोज

Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget