एक्सप्लोरर

Kartavya Path: पहले किंग्स वे, फिर राजपथ और अब कर्तव्य पथ, एक क्लिक में जानिए इसका पूरा इतिहास

Rajpath History: केंद्र सरकार राजपथ के नाम को बदलने की तैयारी कर रही है. राजपथ का नाम अब कर्तव्य पथ किया जा सकता है. आइए जानते हैं राजपथ के इतिहास के बारे में.

Rajpath Name History: 'राजपथ' का नाम 'कर्तव्य पथ' रखा जा सकता है. 5 सितंबर को ये जानकारी केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के अधिकारियों ने दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पुनर्विकसित सेंट्रल विस्टा एवेन्यू (Central Vista Avenue) का उद्घाटन करेंगे. अधिकारियों ने कहा कि कुछ हिस्से 8 सितंबर, 2022 की शाम को उद्घाटन समारोह के बाद खोले जाएंगे, लेकिन इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक के पूरे खंड को 9 सितंबर, 2022 को जनता के लिए खोले जाने की संभावना है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने लाल किले की प्राचीर से गुलामी की हर चीज से मुक्त होने की बात कही थी. इसके बाद से राजपथ (Rajpath) का नाम बदलने को लेकर कयास लगाए जा रहे थे. सूत्रों की मानें तो 7 सितंबर को एनडीएमसी (NDMC) की एक अहम बैठक होने वाली है. माना जा रहा है कि इस मीटिंग में ही सरकार के इस फैसले पर मुहर लगा दी जाएगी.

क्या आपको पता है राजपथ का इतिहास?

चलिए अब आपको राजपथ के इतिहास (Rajpath History) के बारे में बताते हैं. राजपथ दिल्ली का शाही मार्ग है. यह प्रसिद्ध राष्ट्रपति भवन से शुरू होकर विजय चौक, इंडिया गेट होते हुए दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय तक जाता है. यह भारतीय गणतंत्र का समारोह मार्ग है. भारत के सबसे महत्वपूर्ण मार्गों में होने के साथ यह पेड़ों, तालाबों और हरे लॉन से दोनों ओर से घिरा है.

कभी किंग्स वे के नाम से जाना जाता था राजपथ

भारत की आजादी से पहले राजपथ को 'किंग्स वे' (Kings Way) के नाम से जाना जाता था. यह पश्चिम में राष्ट्रपति भवन से विजय चौक होकर पूर्व में इंडिया गेट होकर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम तक जाता था. आपको बता दें कि आजादी से पहले किंग्स वे पर सिर्फ राजाओं और ब्रिटिश अधिकारियों को ही जाने की इजाजत होती थी. 

अंग्रेजों ने किंग जॉर्ज V के सम्मान में 'राजपथ' का नाम 'किंग्स वे' रखा था. किंग जॉर्ज V साल 1911 में दिल्ली दरबार में हिस्सा लेने के लिए आए थे. बताया जाता है कि इसी वक्त दिल्ली को भारत की राजधानी बनाया गया था और इससे पहले भारत की राजधानी कोलकाता हुआ करती थी. इस वक्त इस किंग्स वे का मतलब राजा का रास्ता से था.

कैसे बदला नाम?

इस बात से तो हम सब वाकिफ हैं कि 15 अगस्त, 1947 को भारत आजाद हो गया था. आजादी के बाद भारत में काफी बदलाव देखने को मिला. कई स्थानों से अंग्रेजों के नामों को हटाया गया और कई जगहों को आम नागरिकों के लिए खोला गया. इसमें राजपथ भी शामिल था. भारत की आजादी के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री के रूप में जवाहरलाल नेहरू ने शपथ ली. 1955 में उन्होंने किंग्स वे का नाम बदला और राजपथ कर दिया. 

ये भी पढ़ें- Explained: रोहिंग्या पर पीएम शेख हसीना के बयान ने भारत को क्यों किया परेशान? आखिर क्या है इंडिया का स्टैंड

ये भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: रूस का दूल्हा और यूक्रेन की दुल्हन, भारत में रचाई शादी... जंग के बीच दोनों देशों को दिया ये संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
बंगाल में फिर होगी SIR? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पिछली बार यह प्रक्रिया...'
बंगाल में फिर होगी SIR? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पिछली बार यह प्रक्रिया...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget