एक्सप्लोरर

सीमा विवाद के बीच रक्षा मंत्री दशहरा पर सिक्किम का कर सकते हैं दौरा, सैनिकों का बढ़ाएंगे मनोबल

सिक्किम यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री उन स्थानों पर भी जा सकते हैं जहां भारत ने चीन द्वारा घुसपैठ की किसी भी संभावित कोशिश को रोकने के लिए बड़ी संख्या में सैनिकों और टैंकों को तैनात किया है.

चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दशहरा पर सिक्किम का दौरा कर सकते हैं. इस दौरान मंत्री पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के खिलाफ तैनात सैनिकों का मनोबल भी बढ़ाएंगे. उनकी यात्रा 23-24 अक्टूबर को संभावित है. इस दौरान वह कई सड़क परियोजनाओं और रणनीतिक पुलों का उद्घाटन भी कर सकते हैं. रक्षा विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के हवाले से यह जानकारी दी गई है.

शस्त्रों की पूजा कर सकते हैं रक्षा मंत्री 

रक्षा मंत्री हिंदू मान्यता के अनुसार सिक्किम में चीन की सीमा के पास तैनात स्थानीय इकाइयों में से एक में शस्त्र पूजा में भी हिस्सा ले सकते हैं. बता दें कि दशहरे में हथियारों की सालाना पूजा की जाती है. पिछले साल राजनाथ सिंह ने फ्रांस में भारत के पहले राफेल लड़ाकू विमान की पूजा की थी. सिक्किम यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री उन स्थानों पर भी जा सकते हैं, जहां भारत ने चीन द्वारा घुसपैठ की किसी भी संभावित कोशिश को रोकने के लिए बड़ी संख्या में सैनिकों और टैंकों को तैनात किया है. भारत और चीन के बीच इस साल अप्रैल-मई से लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक सीमाओं पर तनाव जारी है. चीन सीमा पर भारत ने अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की है.

राजनाथ सिंह की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत और चीन के बीच गतिरोध चल रहा है. बता दें कि लद्दाख वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प में भारत के करीब 20 सैनिक शहीद हो गए थे. इसके बाद भारत ने कई चीनी कंपनियों पर सख्ती बरतते हुए उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट रद कर दिए. साथ ही टिकटॉक समेत करीब 150 चीनी ऐप पर प्रतिबंध भी लगा दिया था.

भारतीय सेना ने चीनी सैनिक को लौटाया 

इससे पहले भारतीय सेना ने उस चीनी सैनिक को लौटा दिया जो भटकते हुए पूर्वी लद्दाख के चुमार-डेमचोक इलाके में आ गया था. मंगलवार देर रात भारतीय सेना ने लद्दाख इलाके में पकड़े गए चीनी सैनिक को चीन को वापस कर दिया. वांग या लोंग नाम के इस चीनी सैनिक को चुशूल मोलडो मीटिंग पॉइंट पर चीन को सौंपा गया. सेना के हवाले से यह जानकारी दी गई है.

ये भी पढ़ें :-

Durga Puja: पीएम मोदी आज वर्चुअल तरीके से कोलकाता पंडाल में दुर्गा पूजा में होंगे शामिल

कृषि कानून को लेकर ट्विटर पर भिड़े दिल्ली के सीएम केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
मनुस्मृति पर भड़के राहुल गांधी, कहा - 'औरतें किसी की गुलाम नहीं'
मनुस्मृति पर भड़के राहुल गांधी, कहा - 'औरतें किसी की गुलाम नहीं'
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget