एक्सप्लोरर

केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक का हाल जानने गोवा पहुंचे राजनाथ सिंह, कहा- उनकी हालत स्थिर

सोमवार की शाम केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीपद नाइक की कार का एक्सीडेंट हो गया था. इस हादसे में उनकी पत्नी और उनके पर्सनल सेक्रेटरी की मौत हो गई थी. बाद में गंभीर हालत में नाइक को पणजी के निकट जीएमसीएच लाया गया.

पणजी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक का हालचाल जानने गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) पहुंचे. उन्होंने कहा कि श्रीपद नाइक की हालत स्थिर है. डॉक्टर्स का कहना है कि वह अब किसी भी तरह के खतरे में नहीं है.

राजनाथ सिंह ने कहा, "मैंने हादसे के बाद गोवा के सीएम से बात की थी. पीएम ने उनसे भी बात की थी. पीएम ने तब मुझे फोन किया था और चिंता जाहिर की थी. उन्होंने तब मुझे यहां (गोवा) आने को कहा था, मैं भी यही सोच रहा था. श्रीपद नाइक की हालत स्थिर है. डॉक्टरों का कहना है कि वह अब तक किसी भी खतरे में नहीं है."

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "डॉक्टरों ने एम्स निदेशक (दिल्ली) से बात की है, एक टीम यहां आएगी और डॉक्टरों से परामर्श करेगी. जरूरत पड़ने पर उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा सकता है. यह यहां के डॉक्टरों पर निर्भर करता है."

कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद श्रीपद नाइक को कर्नाटक से गोवा लाया गया. राजनाथ सिंह दोपहर में विशेष विमान से गोवा में आईएनएस हंसा बेस पर पहुंचे और दो बजकर 40 मिनट के आसपास जीएमसीएच गए, जहां श्रीपद नाइक का इलाज चल रहा है. केंद्रीय मंत्री की कल रात जीएमसीएच में कई सर्जरी की गयीं. श्रीपद नाइक (68) की दोनों हाथों और एक पैर में फ्रैक्चर के लिए सर्जरी हुई.

केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक का हाल जानने गोवा पहुंचे राजनाथ सिंह, कहा- उनकी हालत स्थिर

दुर्घटना में श्रीपद नाइक के साथ कार में सवार उनकी पत्नी विजया और एक सहायक की मौत हो ग. यह हादसा उत्तर कन्नड़ जिले में अंकोला के निकट हुआ जब मंत्री कर्नाटक में धर्मस्थल से गोवा लौट रहे थे. उत्तरी गोवा से बीजेपी सांसद और वर्तमान में केंद्रीय रक्षा राज्य और आयुष मंत्री नाइक को देर रात गंभीर हालत में पणजी के निकट जीएमसीएच लाया गया.

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार रात कहा कि श्रीपद नाइक की हालत पहले गंभीर थी, लेकिन अब उनकी हालत स्थिर है. मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘जीएमसीएच के डीन डॉ. शिवानंद बांदेकर के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है. हम उन्हें सबसे अच्छी चिकित्सा सेवा उपलब्ध करा रहे हैं.’’ स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि नाइक के लिए सबसे अच्छा इलाज सुनिश्चित कराने के लिए एक और मेडिकल टीम को एहतियात के तौर पर तैयार रखा गया.

किसान आंदोलन: SC ने बनाई चार सदस्यीय कमेटी, कोई कृषि अर्थशास्त्री तो कोई पद्म श्री से सम्मानित, जानें कौन-कौन हैं शामिल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget