एक्सप्लोरर

राजनाथ सिंह ने बिना नाम लिए चीन पर किया वार, कहा- यूनिलेटेरज्मि और एग्रेशन का करेंगे मुकाबला

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) के डायमंड जुबली स्थापना वर्ष के मौके पर आयोजित एक बेविनार को संबोधित कर रहे थे. रक्षा मंत्री ने दो टूक शब्दों में चीन का नाम लिए बगैर कहा कि भारत एक शांतिप्रिय देश है और हमारा मानना ​​है कि मतभेद विवाद नहीं बनने चाहिए.

नई दिल्ली: एलएसी पर विवाद खत्म करने के लिए आठवें दौर की बैठक से एक दिन पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऐलान किया है कि देश को जितना बड़ा बलिदान भी देना पड़े लेकिन अपनी सीमाओं की सुरक्षा और संप्रभुता से समझौता नहीं किया जाएगा. रक्षा मंत्री का सीधा इशारा एलएसी पर चीन से चल रहे टकराव को लेकर था.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) के डायमंड जुबली स्थापना वर्ष के मौके पर आयोजित एक बेविनार को संबोधित कर रहे थे. रक्षा मंत्री ने दो टूक शब्दों में चीन का नाम लिए बगैर कहा, "भारत एक शांतिप्रिय देश है और हमारा मानना ​​है कि मतभेद विवाद नहीं बनने चाहिए. हम बातचीत के माध्यम से मतभेदों के शांतिपूर्ण समाधान को महत्व देते हैं. साथ ही हम अपनी सीमाओं पर शांति के लिए भारत द्वारा किए गए विभिन्न समझौतों और प्रोटोकॉल का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. लेकिन, भारत यूनिलेटरिज्म और एग्रेशन (यानि एकपक्षीयता और आक्रामकता) के सामने अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए दृढ़ है, चाहे फिर कैसा ही बलिदान ही क्यों ना देना पड़े."

राजनाथ सिंह ने कहा कि शांति इच्छा से नहीं आती है, शांति आती है अपनी क्षमताओं को मजबूत करने से ताकि बिना युद्ध को किए ही युद्ध को रोका जा सके. राजनाथ सिंह के मुताबिक, यही हमारी पॉलिसी (रणनीति) है.

आपको बता दें कि पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी पर पिछले छह महीने से चल रहा तनाव खत्म करने के लिए शुक्रवार को दोनों देशों के कोर कमांडर स्तर की आठवें दौर की मीटिंग है. ये मीटिंग भारत की तरफ चुशूल में होना तय हुआ है. भारत की तरफ से पहली बार लेह स्थित 14वीं कोर के ने कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे. पिछली दो मीटिंग में मेनन मौजूद जरूर रहे थे लेकिन नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह ने किया था. हरिंदर सिंह अब नई पोस्टिंग पर आईएमए देहरादून चले गए हैं.

पिछली मीटिंग में चीन ने एलएसी पर तनाव खत्म करने के कई प्रपोज़ल दिए थे. जिनमें दोनों देशों के ‌सैनिकों द्वारा फिंगर 4 को खाली करने से लेकर एलएसी से टैंक और तोप हटाना था. लेकिन भारत ने चीन के अधिकतर प्रस्तावों को मानने से इंकार कर दिया था.

एनडीसी के वेबिनार को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा‌ कि आज हमारे सामरिक-संबंध अमेरिका से पहले से कही ज्यादा मजबूत हैं. साथ ही उन्होने कहा कि जापान और आस्ट्रेलिया जैसे लाइक-माइंडेड देशों से करीबी संबंध हैं. इनदिनों भारत, अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया की नौसेनाएं बंगाल की खाड़ी में साझा युद्धभ्यास, मालाबार कर रही हैं.

पाकिस्तान का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान को छोड़कर हमारे सभी पड़ोसी देशों से अच्छे संबंध हैं. रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान से इसलिए अच्छे संबंध नहीं है क्योंकि पाकिस्तान की स्टेट-पॉलिसी 'आतंकवाद' है.

वेबिनार में बोलते हुए रक्षा सचिव अजय कुमार ने कहा कि अपने मूल्यों (शांति) के चलते ही लद्दाख में जितना भी दवाब (चीन की तरफ से हुआ) भारत वहां डटा रहा. दो दिन तक चलने वाले इस वेबिनार में शुक्रवार को सीडीएस, नौसेना और वायुसेना प्रमुखों सहित गृह सचिव संबोधित करेंग.

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget