एक्सप्लोरर

ABP न्यूज़ की खबर का असर: ऑपरेशन के बीच झगड़ने वाले डॉक्टरों का मामला कोर्ट पहुंचा

एबीपी न्यूज आमतौर पर अस्पताल के अंदर के वीडियो नहीं दिखाता, लेकिन इस खबर में डॉक्टरों की बेशर्मी और लापरवाही को दिखाने के लिए हमें ये वीडियो दिखाना पड़ रहा है.

जोधपुर: राजस्थान में जोधपुर के उम्मेद हॉस्पिटल में एक गर्भवती महिला के ऑपरेशन के दौरान दो डॉक्टरों के झगड़ने का मामला अब  राजस्थान हाई कोर्ट पहुंच गया है. कोर्ट ने इस मामले पर आज दो बजे तक रिपोर्ट मांगी है. इसके लिए हाई कोर्ट ने दो अधिकारियों को अस्पताल भी भेजा है. बता दें कि एबीपी न्यूज़ ने सबसे पहले इस वीडियो को दिखाया था. जिसके बाद हाईकोर्ट ने अब इस मामले का संज्ञान लिया है.

दरअसल ऑपरेशन थियेटर में दो डॉक्टरों के बीच लड़ाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ऑपरेशन थिएटर में दो डॉक्टर आपर में लड़ रहे हैं. घटना के बाद एबीपी न्यूज़ की छानबीन के बाद अस्पताल प्रशासन ने दोषी डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया है.

वीडियो में दिख रहा है ऑपरेशन थिएटर के टेबल पर एक महिला मरीज़ बेहोश पड़ी है, जिसका ऑपरेशन होना है. लेकिन डॉक्टरों का ध्यान मरीज़ पर नहीं, आपसी लड़ाई पर है. किसी को इस बात की परवाह नहीं है कि उनकी ये आपसी लड़ाई मरीज़ के लिए जानलेवा भी साबित हो सकती है.

देखें वीडियो-

ये दोनों डॉक्टर जिस वक्त झगड़े में मशगूल थे, ऑपरेशन टेबल पर एक ऐसी महिला मरीज़ बेहोश पड़ी थी, जिसके बच्चे की पेट में ही मौत हो चुकी थी और उसका ऑपरेशन जल्द से जल्द होना ज़रूरी था. लेकिन मरीज़ की हालत से बेपरवाह दोनों डॉक्टर आपसी लड़ाई में जुटे हुए थे.

ऑपरेशन थिएटर में लड़ रहे ये दोनों डॉक्टर हैं महिला रोग विशेषज्ञ डॉ अशोक नैनीवाल (हरा गाउन) और एनेस्थीसिया इंचार्ज डॉ एमएल टाक (नीला गाउन). एबीपी न्यूज आमतौर पर अस्पताल के अंदर के वीडियो नहीं दिखाता, लेकिन इस खबर में डॉक्टरों की बेशर्मी और लापरवाही को दिखाने के लिए हमें ये वीडियो दिखाना पड़ रहा है.

एबीपी न्यूज की टीम इस वायरल हो रहे वीडियो की पड़ताल के लिए अस्पताल पहुंची. वहां छानबीन करने पर पता चला कि ये वीडियो 29 अगस्त की दोपहर करीब बारह बजे का है. एबीपी न्यूज ने वीडियो में झगड़ा कर रहे दोनों डॉक्टरों से बात की तो दोनों फिर से एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे.

एबीपी न्यूज ने इस घटना के बारे में अस्पताल की अधीक्षक रंजना देसाई से बात की, तो उन्होंने इस घटना को बेहद शर्मनाक बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
CJP Protest LIVE: पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
LIVE: पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget