राजस्थान: अलवर की गैंगरेप पीड़िता और उसके परिवार से आज मुलाकात करेंगे राहुल गांधी
इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, अविनाश पांडे और अलवर लोकसभा सीट से उम्मीदवार भंवर जितेंद्र सिंह कांग्रेस अध्यक्ष के साथ होंगे. इस मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान के अलवर में सामूहिक बलात्कार पीड़िता युवती और उसके परिवार से आज मुलाकात करेंगे. कांग्रेस महासचिव और राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे ने बताया कि गांधी आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे अलवर के थानागाजी इलाके पहुंचेंगे जहां वह पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात करेंगे.
इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, अविनाश पांडे और अलवर लोकसभा सीट से उम्मीदवार भंवर जितेंद्र सिंह कांग्रेस अध्यक्ष के साथ होंगे. पांडे ने कहा कि राजस्थान सरकार इस मामले में न्याय सुनिश्चित करेगी. गौरतलब है कि अलवर जिले के थानागाजी थाने में पिछले दिनों युवती के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है.
अलवर की इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद इस चुनाव में यह मुद्दा बन गया. इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और बसपा प्रमुख मायावती पर निशाना साधा था.
पीएम मोदी मेरे पिता का अपमान करते हैं, लेकिन मैं उनके परिवार का अपमान नहीं करुंगा- राहुल गांधी
यह भी देखें
Source: IOCL



























