एक्सप्लोरर

Rajasthan Congress Crisis: पायलट प्रोजेक्ट फेल! जानिए कैसे विधायक दल की मीटिंग से पहले 'जादूगर' ने कर दिया बड़ा खेल

Rajasthan Politics: राजस्थान में रविवार की शाम राजनीतिक ड्रामेबाजी चरम पर रही, जब कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक से पहले विधायकों के बगावती तेवर दिखाई दिए. इसे जादूगर का खेल करार दिया गया है.

Rajasthan Politics: राजस्थान में रविवार को कांग्रेस नेताओं और विधायकों की ड्रामेबाजी सरेआम देखने को मिली. शाम सात बजे कांग्रेस के विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें ये तय माना जा रहा था कि सीएम अशोक गहलोत अपने पद से इस्तीफा देंगे और बैठक में सर्वसम्मति से नए सीएम के नाम का ऐलान किया जाएगा. इससे पहले अशोक गहलोत जैसलमेर में तनोट माता के मंदिर गए और वहां पूजा-अर्चना कर देश में शांति और सद्भाव की कामना की. उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि मैंने तो अगस्त में ही सोनिया गांधी को अपने पद से इस्तीफा देने की बात कही थी.

बैठक से पहले विधायकों ने कर दिया खेला

गहलोत के इस्तीफा देने के बाद सचिन पायलट के सीएम पद की दावेदारी की बात कही जा रही थी और संभावना ये भी जताई जा रही थी कि उनके नाम का ऐलान होना है. लेकिन सूत्रों के मुताबिक विधायक दल की बैठक से पहले ही विधायकों ने सारा खेल बिगाड़ दिया और सचिन का पायलट प्रोजेक्ट धराशायी हो गया. दो गुटों में बंटे विधायक अपने-अपने नेता के समर्थन में खड़े हैं. एक तरफ जहां गहलोत गुट के विधायकों का कहना है कि उन्होंने इस्तीफा देने का विचार किया तो हमसे राय क्यों नहीं ली. वे सचिन पायलट को सीएम बनाने के लिए राजी नहीं हैं.

इस्तीफा देने पर उतारू गहलोत गुट

विधायक दल की बैठक से पहले गहलोत गुट के नाराज विधायकों ने जयपुर में कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल के आवास पर बैठक की. उसके बाद वहां बस से रवाना हुए. इस बैठक में विधायकों ने अपना-अपना इस्तीफा लिया और बस से स्पीकर सीपी जोशी के आवास पहुंचे. इस तरह उन्होंने अपनी मंशा बता दी कि वे विधायक दल की बैठक में शामिल होने नहीं जा रहे हैं. कांग्रेस विधायकों ने कहा कि हमारे परिवार के मुखिया (अशोक गहलोत) हमारी बात सुनेंगे तो हमारी नाराजगी दूर हो जाएगी. 

पहले अध्यक्ष बनें गहलोत, फिर बदला जाए सीएम

विधायकों में से प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, ‘राजस्थान के विधायक जिसके साथ होंगे, नेता वही होगा. राजस्थान100 से अधिक विधायक एक तरफ हैं और 10-15 विधायक दूसरी तरफ. 10-15 विधायकों की बात सुनी जाएगी और बाकी की नहीं. पार्टी हमारी नहीं सुनती, अपने आप फैसले हो जाते हैं.‘ खाचरियावास ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद CM बदलने की बात होगी. 102 विधायकों में से कोई भी मुख्यमंत्री बन सकता है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अशोक गहलोत इसका फैसला करेंगे.

पायलट प्रोजेक्ट हुआ फेल, विधायकों ने कर दिया खेल

सूत्रों ने दावा किया कि इस्तीफा देने वाले विधायकों में निर्दलीय समेत करीब 80 विधायक शामिल हैं. इनमें से कुछ विधायकों ने परोक्ष रूप से पायलट का हवाला देते हुए कहा कि गहलोत का उत्तराधिकारी कोई ऐसा होना चाहिए, जिन्होंने 2020 में राजनीतिक संकट के दौरान सरकार को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, न कि कोई ऐसा जो इसे गिराने के प्रयास में शामिल था. इस स्थिति से मुख्यमंत्री और सचिन पायलट के बीच सत्ता को लेकर संघर्ष गहराने के संकेत मिल रहे हैं. 

गहलोत ने कहा-मैं कहीं भी रहूं, कोई फर्क नहीं पड़ता

इससे पहले आज गहलोत ने कहा कि मुझे कांग्रेस ने बहुत कुछ दिया है, अब नई पीढ़ी को भी मौका मिलना चाहिए. मेरे लिए कोई पद मायने नहीं रखता है. मेरी इच्छा है कि मैं राजस्थान में रहूं. गहलोत ने कहा कि मैं कहां जा रहा हूं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, मैं किस पद पर रहूंगा, ये तो समय बताएगा. मैं चाहता हूं कि राजस्थान में भी अच्छा माहौल बना रहे. मेरी ड्यूटी बनती है कि मैं राजस्थान के लोगों के हर सुख-दुख में साथ रहूं.

बीजेपी ने कसा तंज

इस पूरे घटनाक्रम पर बीजेपी की भी नजर है. बीजेपी नेता ने तंज भी कसा और कहा कि कांग्रेस में जारी अंतर्द्वंद्व का संघर्ष अंतहीन है. जुलाई 2020 के बाद अब एक बार फिर कौरवों की A और B टीम आमने-सामने है और जादूगर की जादूगरी में सिर-फुटौवल चरम पर है. वहीं राजस्थान की जनता को फिर से भगवान भरोसे छोड़ दिया है.

ये भी पढ़ें- 

Rajasthan Congress Crisis: बाड़ेबंदी की सरकार...बाड़े में जाने को तैयार! सियासी संकट पर गजेंद्र शेखावत का तंज

Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस में बगावत पर अशोक गहलोत का पहला रिएक्शन, बोले- ये विधायकों का मूव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान, 'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम था'
UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान, 'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम था'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget