एक्सप्लोरर

Rajasthan Paper Leak: राजस्थान पेपर लीक मामले में ईडी ने कसा शिकंजा, RPSC के दो अधिकारी गिरफ्तार, जानें क्या है मामला?

Rajasthan News: यह सीनियर टीचर ग्रेड-ll की भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला है. स्पेशल कोर्ट ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया है.

Rajasthan Paper Leak Case: राजस्थान पेपर लीक मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान पब्लिक कमीशन के सदस्य अनिल कुमार मीना और बाबूलाल कटारा को गिरफ्तार किया है. ईडी के अनुसार उनकी गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है. गिरफ्तारी के बाद दोनों को स्पेशल कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया गया.

ईडी राजस्थान पुलिस की ओर से दर्ज मामले के बाद जांच कर रही है. मामले में राजस्थान पुलिस की तरफ से चार्टशीट भी दायर की जा चुकी है. अब ईडी उससे आगे अनिल कुमार मीना और बाबूलाल कटारा से पूछताछ करेगी. 

ईडी की जांच में क्या आया सामने?

ईडी की जांच में पाया गया कि 21 दिसंबर से 24 दिसंबर के बीच आरपीएससी की ओर से सीनियर टीचर ग्रेड-ll की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी. इसमें सामान्य पेपर लीक मामले में राजस्थान पुलिस की ओर से मामला दर्ज किया गया था. ईडी के अनुसार आरोप है कि कटारा ने पेपर लीक किया और इसे मीना को बेच दिया. जिसके बाद ये पेपर कैंडिडेट को 8-10 लाख रुपये में बेचे गए.

इससे पहले ईडी ने 5 जून 2023 को 15 जगहों पर छापेमारी कर कई दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड बरामद किए थे. इसके अलावा, ईडी ने अगस्त 2023 में बाबूलाल कटारा और अनिल कुमार मीना की लगभग 3.11 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियों को भी अस्थायी रूप से कुर्क किया था. 

कांग्रेस नेता ने कबूली थी चूक

राजस्थान पेपर लीक मामले में राजनीति भी तेज हो गई है. बीजेपी इस मामले को लेकर लगातार राज्य की कांग्रेस सरकार को घेरती रही है. इस साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव भी होने हैं. इसे लेकर सभी पार्टियां प्रचार-प्रसार में भी जुट गई है. बीते दिनों राजस्थान दौरे पर रहे कांग्रेस नेता आलोक शर्मा ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार से चूक होने की बात कही थी. 

ये भी पढ़ें: India Map Distorted: कांग्रेस के वीडियो में भारत के नक्शे से नॉर्थ ईस्ट गायब, बीजेपी बोली- देश के टुकड़े-टुकड़े करना राहुल गांधी का एजेंडा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी की मिडिल ईस्ट में शांति की पहल, दुनिया के इन नेताओं को लगाया फोन
PM मोदी की मिडिल ईस्ट में शांति की पहल, दुनिया के इन नेताओं को लगाया फोन
Israel-Iran War: ‘होर्मुज जलडमरूमध्य से नहीं लौटेंगे 22 भारतीय जहाज’, सोशल मीडिया के दावे को MEA ने किया खारिज
‘होर्मुज जलडमरूमध्य से नहीं लौटेंगे 22 भारतीय जहाज’, सोशल मीडिया के दावे को MEA ने किया खारिज
पालतू बिल्ली की मौत से सदमे में 20 साल की छात्रा, इस राज्य में सामने आया हैरान कर देने वाला मामला
पालतू बिल्ली की मौत से सदमे में 20 साल की छात्रा, इस राज्य में सामने आया हैरान कर देने वाला मामला
बैंक फ्रॉड मामले में अनिल अंबानी से CBI ने की 8 घंटे पूछताछ, अगले दिन फिर बुलाया
बैंक फ्रॉड मामले में अनिल अंबानी से CBI ने की 8 घंटे पूछताछ, अगले दिन फिर बुलाया

वीडियोज

महायुद्ध के 20 दिन...20 महा-सनसनी
दुनिया में आने वाला तेल संकट..कैसे निपटेगा भारत?
युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट
Iran Israel War: ईरान ने किया तेल-गैस पर हमला, दुनिया में हाहाकार | World War3 | Trump | PM Modi
Iran Israel War: तेल की आग में जला मिडिल ईस्ट! | Donald Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के खिलाफ ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी ने उठाया बड़ा कदम, कहा- अगर होर्मुज स्ट्रेट में इस तरह हस्तक्षेप...
ईरान के खिलाफ ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी ने उठाया बड़ा कदम, कहा- अगर होर्मुज स्ट्रेट में इस तरह...
UP News: यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है
B-2 और B-52 बॉम्बर, अपाचे हेलिकॉप्टर... अमेरिका ने ईरान की कैसे की घेराबंदी, रक्षा सचिव हेगसेथ ने बताई एक-एक डिटेल
B-2 और B-52 बॉम्बर, अपाचे हेलिकॉप्टर... अमेरिका ने ईरान की कैसे की घेराबंदी, रक्षा सचिव हेगसेथ ने बताई एक-एक डिटेल
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
यूपी में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती शुरू, 26 मार्च तक करें आवेदन;जानें प्रक्रिया
यूपी में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती शुरू, 26 मार्च तक करें आवेदन;जानें प्रक्रिया
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
Embed widget