एक्सप्लोरर

पहला विधानसभा चुनाव जीते भजनलाल शर्मा को बीजेपी ने चुना सीएम, जानें कैसे हुआ मुख्यमंत्री के नाम का चयन?

Rajasthan New CM Name: राजस्थान में बीजेपी ने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है. भजनलाल शर्मा का नाम बीजेपी विधायक दल की बैठक में तय हुआ है.

Rajasthan New CM: राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो गई है. पार्टी विधायक दल ने भजनलाल शर्मा को चुना है. शर्मा ब्राह्मण चेहरे हैं, वो राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे. शर्मा पहली बार विधायक बने हैं. सांगानेर से विधायक हैं.

राजनाथ सिंह ने कहा कि राजस्थान बीजेपी विधायक दल की बैठक में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के द्वारा भजनलाल शर्मा का नाम प्रस्तावित किया गया. जिसपर सभी विधायकों ने सर्वसम्मति दी. दिया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा डिप्टी सीएम होंगे. वासुदेव देवनानी स्पीकर होंगे.

टिकट काटकर भजनलाल शर्मा को बनाया था उम्मीदवार

बीजेपी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में वर्तमान विधायक अशोक लौहाटी का टिकट काट कर भजनलाल शर्मा को दिया. भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से शिकस्त दी थी.

इस नाम के चयन से पहले बीजेपी में लंबा मंथन चला. दरअसल, पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती वसुंधरा राजे को मनाना था. इसके लिए राजनाथ सिंह को पर्यवेक्षक बनाया गया. उनके साथ विनोद तावड़े और सरोज पांडेय को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया. तीनों ही नेता आज (12 दिसंबर) जयपुर पहुंचे. 

पहुंचते ही राजनाथ सिंह ने वसुंधरा राजे के साथ होटल ललित में बैठक की. ये बैठक आधे घंटे के करीब चली. बैठक के बाद वसुंधरा राजे और राजनाथ सिंह पार्टी ऑफिस के लिए निकले. इस दौरान वसुंधरा मुस्कुरा रहीं थीं.

पार्टी ऑफिस में विधायक दल की बैठक से पहले फोटो सेशन हुआ. यहां वसुंधरा राजे आगे की कतार में राजनाथ सिंह और प्रह्लाद जोशी के बगल में बैठीं थीं. इसके बाद विधायक दल की बैठक शुरू हुई.

वसुंधरा का शक्ति प्रदर्शन
राजस्थान में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के साथ ही वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री पद के लिए जोर आजमाइश शुरू कर दी. उन्होंने अपने खेमे के विधायकों के साथ 4 और 5 दिसंबर को बैठक की. इसे शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा गया था.

इसके बाद सात दिसंबर को वसुंधरा राजे ने बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. इस दौरान उनके हाथ में फाइलें थी. सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि वसुंधरा ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों को खारिज किया. 

सूत्रों ने बताया कि वसुंधरा ने साथ ही सभी सीटों पर हार जीत का लेखा-जोखा दिया. मुख्यमंत्री पद पर फैसला उन्होंने हाईकमान के लिए छोड़ दिया. 

वसुंधरा ने गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की. इसके बाद दो बार की मुख्यमंत्री रहीं वसुंधरा राजे जयपुर वापस लौट गईं. यहां उन्होंने रविवार को भी कई विधायकों के साथ बैठकें की. 

इन सब के बीच बीजेपी ने रिजल्ट के 9 दिनों बाद सीएम के नाम की घोषणा कर दी है. रेस में वसुंधरा राजे के साथ अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत और अश्विनी वैष्णव के नाम भी आए. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget