एक्सप्लोरर

राजस्थानः जयपुर सहित तीन शहरों में आज होगा महापौर का चुनाव, मतदान के तुरन्त बाद होगी मतगणना

आज सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक राजस्थान के जयपुर सहित तीन शहरों में छह नगर निगमों के महापौर का चुनाव होगा. इन निगमों के लिए कुल 13 उम्मीदवारों ने 16 नामांकन दाखिल किए हैं. वहीं मतदान के तुरन्त बाद मतगणना करवाई जाएगी.

जयपुरः राजस्थान के जयपुर सहित तीन शहरों में छह नगर निगमों के महापौर का चुनाव आज होगा. इन निगमों के लिए कुल 13 उम्मीदवार महापौर बनने की दौड़ में हैं. राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर ग्रेटर, जयपुर हेरिटेज, जोधपुर उत्तर, जोधपुर दक्षिण, कोटा उत्तर व कोटा दक्षिण नगर निगम में कुल 13 उम्मीदवारों ने 16 नामांकन दाखिल किए हैं.

जोधपुर दक्षिण में तीन प्रत्याशी हैं जबकि बाकी पांच नगर निगम जयपुर ग्रेटर, जयपुर हेरीटेज, जोधपुर उत्तर, कोटा उत्तर व कोटा दक्षिण में दो-दो ही प्रत्याशी हैं. निर्वाचन आयोग के अनुसार महापौर के लिए मतदान आज सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा जबकि मतदान के तुरन्त बाद मतगणना करवाई जाएगी.

इसे भी देखेंः

इसी तरह इन निगमों में उप महापौर का चुनाव 11 नवंबर को होगा. जहां तक राजस्थान जयपुर के दो नगर निगमों की बात है तो जयपुर हेरिटेज नगर निगम में बीजेपी की ओर से कुसुम यादव व कांग्रेस की ओर से मुनेश गुर्जर ने पर्चा दाखिल किया है. वहीं जयपुर ग्रेटर में महापौर पद के लिए कांग्रेस की ओर से दिव्या सिंह और बीजेपी की ओर से डॉ.सौम्या गुर्जर उम्मीदवार हैं.

उल्लेखनीय है कि राज्य के नवगठित नगर जयपुर हैरिटेज, जयपुर ग्रेटर, जोधपुर उत्तर, जोधपुर दक्षिण, कोटा उत्तर और कोटा दक्षिण में कुल 560 वार्डों के लिए हाल ही चुनाव हुआ. कांग्रेस को जोधपुर उत्तर व कोटा उत्तर नगर निगम में स्पष्ट बहुमत मिला है. जोधपुर उत्तर में कुल 80 सीटों में से कांग्रेस को 53, बीजेपी को 19 व निर्दलियों को आठ वार्ड में जीत मिली. वहीं कोटा उत्तर के कुल 70 वार्ड में से 47 में कांग्रेस, 14 में बीजेपी और नौ में निर्दलीय उम्मीदवार जीते.

बीजेपी को जयपुर ग्रेटर और जोधपुर-दक्षिण नगर निगम में बहुमत मिला. जयपुर ग्रेटर के 150 वार्ड में से बीजेपी 88 में, कांग्रेस 49 में तथा निर्दलीय 13 में जीते हैं. जोधपुर दक्षिण नगर निगम की बात की जाए तो कुल 80 सीट में से 43 सीटें बीजेपी को मिली हैं जबकि कांग्रेस को 29 और निर्दलीयों को आठ सीट मिली हैं.

कोटा दक्षिण तथा जयपुर हेरिटेज में महापौर किसका बनेगा यह फैसला निर्दलीयों के रुख पर निर्भर करेगा. कोटा दक्षिण नगर निगम की 80 सीटों में से कांग्रेस और बीजेपी के खाते में 36-36 सीटें आई हैं जबकि आठ सीटों पर निर्दलीय विजयी रहे हैं. इसी तरह जयपुर हेरीटेज नगर निगम की कुल 100 सीटों में से कांग्रेस के 47 पार्षद और बीजेपी के 42 पार्षद बने हैं. यहां 11 वार्ड में निर्दलीय जीते हैं.

इसे भी पढ़ेंः दिल्ली में पटाखा फोड़ने पर मिल सकती है इतनी सजा, पर्यावरण मंत्री ने दी ये जानकारी एनजीटी के आदेश से तमिलनाडु के पटाखा उद्योग को बड़ा झटका, लाखों लोगों के रोजगार पर पड़ सकता है असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...मैं 2 ही छंद गाऊंगा'
Xप्लेन: JSSC कैंसिल, बिहार TRE-4 आंदोलन तैयार! भारत में शिक्षक भर्ती घोटालों का दौर क्यों?
JSSC कैंसिल, बिहार TRE-4 आंदोलन तैयार! भारत में शिक्षक भर्ती घोटालों का दौर क्यों?
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget