एक्सप्लोरर

राजस्थान हाई कोर्ट का फैसलाः गौरव यात्रा के साथ कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं होगा

राजस्थान में अब सिर्फ राजनीतिक यात्रा ही हो सकेगी. लाभार्थी संवाद या सरकारी योजना के तहत स्कूटी वितरण या अन्य लाभप्रद काम नहीं हो सकेंगे.

नई दिल्लीः राजस्थान हाई कोर्ट ने राज्य सरकार की गौरव यात्रा को लेकर बड़ा फ़ैसला सुनाया है. फैसले में कहा गया है कि गौरव यात्रा के साथ कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं होगा. अब तक गौरव यात्रा के दौरान सरकारी प्रदर्शनी भी होती रही हैं. विभूति भूषण शर्मा की जनहित याचिका पर हाई कोर्ट ने ये फ़ैसला दिया है. अब सिर्फ़ राजनीतिक यात्रा ही हो सकेगी. लाभार्थी संवाद या सरकारी योजना के तहत स्कूटी वितरण या अन्य लाभप्रद काम नहीं हो सकेंगे.

राजस्थान हाई कोर्ट ने बीजेपी की तरफ से इन दिनों प्रदेश में निकाली जा रही गौरव यात्रा के दौरान किसी भी सरकारी कार्यक्रम के आयोजन पर रोक लगा दी है. हाई कोर्ट ने गौरव यात्रा पर सरकारी पैसे खर्च किये जाने संबंधी एक जनहित याचिका पर फैसला सुनाते हुए ये आदेश दिया.

जयपुर के एक वकील डॉ विभूति भूषण शर्मा ने पिछले महीने राजस्थान हाई कोर्ट में अपने वकील माधव मित्र के जरिये एक जनहित याचिका दायर की थी जिसमे गौरव यात्रा के पूरी तरह राजनीतिक होने के बावजूद उस पर सरकारी विभागों का पैसा खर्च किये जाने के आरोप लगाए गए थे. इस याचिका पर सुनवाई पूरी करते हुए हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था. बुधवार को हाई कोर्ट ने अपना फैसला खुली अदालत में सुनाया.

दरअसल गौरव यात्रा के साथ ही सरकार के अलग अलग विभाग राज्य सरकार की उपलब्धियों को आम जनता को बताने के लिए आम सभा के पास ही एक डोम में विकास प्रदर्शनी भी लगा रहे थे. अब इन पर रोक लगा दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EXPLAINED: विरोध-प्रदर्शनों के बीच जानिए कब-किन तरीकों से सरकार आपका सोशल मीडिया कंटेंट हटा सकती है
EXPLAINED: विरोध-प्रदर्शनों के बीच जानिए कब-किन तरीकों से सरकार आपका सोशल मीडिया कंटेंट हटा सकती है
'सही समय पर भारत में पहली बार आयोजन', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'सही समय पर भारत में पहली बार आयोजन', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
India Bloc Protest Live: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर 2 FIR दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर 2 FIR दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget