एक्सप्लोरर

'पीएम मोदी को मुझसे चिढ़ क्यों मचती है', राहुल ने पूछा सवाल, फिर खुद ही बताई इसकी वजह

Rajasthan Election: राहुल गांधी राजस्थान चुनाव को लेकर लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं. वह राज्य में कई जगहों पर लोगों को संबोधित कर बीजेपी को घेर रहे हैं.

Rahul Gandhi on PM Modi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुझसे चिढ़ क्यों मचती है? उन्होंने बताया कि इसकी वजह ये है कि वह जितना पैसा अडानी को देते हैं, मैं उतना गरीबों को देने वाला हूं. वो इस राजनीति से चिढ़ते हैं. बिजनेसमैन गौतम अडानी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते रहे हैं. राहुल कहते रहे हैं कि पीएम मोदी ने बिजनेसमैन अडानी को फायदा पहुंचाया है. 

दरअसल, राहुल गांधी ने अपने व्हाट्सऐप चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें पीएम मोदी के भाषण की एक क्लिप है. पूरी वीडियो एक मिनट 20 सेकेंड की है, जिसमें से आधे हिस्से में पीएम मोदी की, जबकि वीडियो के आधे हिस्से में राहुल गांधी के भाषण की क्लिप है. इस वीडियो का टाइटल दिया गया है, 'क्यों चिढ़े हो मोदी जी?' इस वीडियो को राहुल के व्हाट्सऐप पर शेयर करते हुए बताया गया है कि आखिर पीएम मोदी कांग्रेस नेता से क्यों चिढ़ते हैं. 

वीडियो में क्या कहा गया है? 

इस वीडियो की शुरुआत में पीएम मोदी कहते हैं, 'कांग्रेस अब सातवें आसमान पर उड़ रही है, हवा में उड़ रही है. मैंने सुना कि कल कांग्रेस के एक महाज्ञानी कह रहे थे कि भारत के लोगों के पास मेड इन चाइना मोबाइल फोन होता है.' फिर वीडियो में राहुल का हिस्सा शुरू होता है, जिसमें कांग्रेस नेता कहते हैं, 'पीएम मोदी यहां आते हैं, मेरे बारे में गलत बातें कहते हैं. मुझे गाली देते हैं और उल्टी-सीधी बातें करते हैं. लेकिन मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है.'

राहुल आगे कहते हैं, 'देखिए मैंने आपको अपना लक्ष्य पहले ही बता दिया है. मुझे वह कुछ भी कहें, मुझे फर्क नहीं पड़ता है. मेरा लक्ष्य है कि पीएम मोदी जितना पैसा अडानी को देते हैं, मैं उतना गरीबों को देने वाला हूं. मैं आपको दिखाऊंगा कि असली राजनीति अरबपतियों को मदद करने से नहीं होती है. असली राजनीति किसानों, गरीबों, छोटे व्यापारियों, बेरोजगारों की मदद करने से होती है. मैं आपको दिखा दूंगा, आपको जो बोलना है बोलते रहिए.'

कांग्रेस नेता कहते हैं, 'जितनी गाली मुझे दी जाती है, उससे मुझे मालूम चलता है कि मैं सही काम कर रहा हूं. पीएम मोदी को मुझसे चिढ़ मचती है, तभी वो मुझे गाली देते हैं.' राहुल गांधी के व्हाट्सएप चैनल पर 35 लाख फोलोवर्स हैं.

यह भी पढ़ें: 'जब मोहम्मद शमी के साथ खड़े हुए केवल राहुल गांधी', जाने क्यों कांग्रेस नेता श्रीनिवास ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गौरव गोगोई को असम CM बनाने के लिए करेंगे काम', कांग्रेस से गठबंधन के बाद बोले रायजोर दल के अध्यक्ष
'गौरव गोगोई को असम CM बनाने के लिए करेंगे काम', कांग्रेस से गठबंधन के बाद बोले रायजोर दल के अध्यक्ष
Eid Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 5 राज्यों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी, ईद पर कैसा रहेगा मौसम? जानें
दिल्ली-यूपी समेत 5 राज्यों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी, ईद पर कैसा रहेगा मौसम? जानें
कतर-सऊदी-कुवैत के अलावा भारत अब इस देश से खरीद रहा LPG, मिडिल ईस्ट जंग के बीच सरकार का बड़ा बयान
मिडिल ईस्ट के अलावा भारत अब इस देश से खरीद रहा LPG, जंग के बीच सरकार का बड़ा बयान
PM मोदी की मिडिल ईस्ट में शांति की पहल, दुनिया के इन नेताओं को लगाया फोन
PM मोदी की मिडिल ईस्ट में शांति की पहल, दुनिया के इन नेताओं को लगाया फोन

वीडियोज

महायुद्ध के 20 दिन...20 महा-सनसनी
दुनिया में आने वाला तेल संकट..कैसे निपटेगा भारत?
युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट
Iran Israel War: ईरान ने किया तेल-गैस पर हमला, दुनिया में हाहाकार | World War3 | Trump | PM Modi
Iran Israel War: तेल की आग में जला मिडिल ईस्ट! | Donald Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत से ड्रोन लेकर...', फिर बिलबिलाया पाकिस्तान, इंडिया का नाम लेकर किसको दी धमकी
'भारत से ड्रोन लेकर...', फिर बिलबिलाया पाकिस्तान, इंडिया का नाम लेकर किसको दी धमकी
उत्तरखंड कैबिनेट का विस्तार, CM पुष्कर सिंह धामी की टीम में शामिल हुए ये 5 नए मंत्री
उत्तरखंड कैबिनेट का विस्तार, CM पुष्कर सिंह धामी की टीम में शामिल हुए ये 5 नए मंत्री
तेल, गैस के बाद अब इंटरनेट बंद करेगा ईरान? भारत समेत इन देशों के नेटवर्क पर मंडरा रहा खतरा
तेल, गैस के बाद अब इंटरनेट बंद करेगा ईरान? भारत समेत इन देशों के नेटवर्क पर मंडरा रहा खतरा
PSL खेलने पर संकट! बांग्लादेश बोर्ड का बड़ा फैसला, अब सरकार तय करेगी खिलाड़ियों का भविष्य
PSL खेलने पर संकट! बांग्लादेश बोर्ड का बड़ा फैसला, अब सरकार तय करेगी खिलाड़ियों का भविष्य
Ustaad Bhagat Singh BO Day 1: साउथ में 'धुरंधर 2' नहीं 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, बंपर हुई ओपनिंग, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
साउथ में चला 'उस्ताद भगत सिंह' का जादू, बनी साल की तीसरे सबसे बड़ी ओपनर
ईरान से पंगा लेकर गलती कर बैठे ट्रंप! 1, 2, 3 नहीं पूरे 16 एयरक्राफ्ट गंवाए, तेहरान ने अब F-35 पर लगाया निशाना
ईरान से पंगा लेकर गलती कर बैठे ट्रंप! 1, 2, 3 नहीं पूरे 16 एयरक्राफ्ट गंवाए, तेहरान ने अब F-35 पर लगाया निशाना
Chaitra Navratri 2026: साबूदाना से बोर हो गए हैं? नवरात्रि में ट्राई करें ये हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन
Navratri 2026: साबूदाना से बोर हो गए हैं? नवरात्रि में ट्राई करें ये हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन
घर के छोटे से बगीचे में कैसे उगाएं आम का पेड़? यहां जानें पूरा तरीका
घर के छोटे से बगीचे में कैसे उगाएं आम का पेड़? यहां जानें पूरा तरीका
Embed widget