एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: 199 के फेर में फंसी राजस्थान विधानसभा, दिलचस्प है पिछले तीन चुनावों की कहानी

Rajasthan Election: राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले रणपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर की मौत हो गई. इस कारण यहां मतदान नहीं हो सकेगा.

Rajasthan Assembly Election: राजस्थान में पिछले दो विधानसभा चुनाव में पूरी 200 सीटों पर चुनाव नहीं हो सका है. इसे आप संयोग कहें या फिर अंधविश्वास, विधानसभा चुनाव से पहले यहां कोई न कोई ऐसी घटा हो जाती है, जिससे सभी सीटों पर वोटिंग नहीं हो पाती. इस बार भी यह प्रथा कायम रहने वाली है.

इस महीने राजस्थान में होने वाले चुनाव में भी 199 सीटों पर वोटिंग हो सकेगी. दरअसल, गंगानगर की करणपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर की मौत हो गई है. इस कारण यहां मतदान नहीं होगा. इससे पहले साल 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव में भी राजस्थान 199 के फेर में फंस गया था.

2013 और 2018 की कहानी
बता दें कि साल 2013 में अधिसूचना जारी हो चुकी थी और सभी पार्टियों के प्रत्याशी तय भी हो चुके थे. राज्य की चूरु विधानसभा सीट से बसपा के उम्मीदवार जे पी मेघवाल की अचानक मौत हो गई और वहां मतदान नहीं हो सका.

ऐसा ही कुछ साल 2018 में भी हुआ था. उस वक्त अलवर की रामगढ़ सीट से बसपा के प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह की मृत्यु हो गई और फिर 199 सीटों पर ही मतदान हुआ. अब बुधवार (15 नवंबर) को करणपुर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी गुरमीत सिंह की मृत्यु हो गई. जिसकी वजह से इस बार भी 199 सीटों पर ही वोट डाले जाएंगे.

199 के फेर में फंसी राजस्थान विधानसभा
राजस्थान विधानसभा चुनाव के इस 199 के फेर में फंसे होने की वजह चाहे कुछ भी हो, लेकिन विधानसभा भवन के अभिशप्त होने या विधानसभा भवन में वास्तु दोष होने की बात समय समय पर सामने आती रहीं है. इसे लेकर सदन में विधायकों में भी कई बार चर्चा हो चुकी है. ये चर्चा इसलिए भी होती रही है, क्योंकि जब से विधानसभा की बैठक मौजूदा भवन में शुरू हुई है, ऐसे मौके बहुत कम आए हैं, जब सदन में एक साथ 200 विधायक रहे हों.

कभी किसी विधायक की मृत्यु हो गई तो कभी किसी को जेल जाना पड़ा. कभी ऐसा भी हुआ कि कोई विधायक संसद सदस्य चुन लिया गया तो कभी किसी को राज्यपाल बनकर विधानसभा से जाना पड़ा, लेकिन दो सौ सदस्य एक साथ बहुत कम साथ रहे.

श्मशान स्थल को भी माना जाता है वजह
इतना ही नहीं इसकी एक वजह विधानसभा भवन के साथ जुड़े श्मशान स्थल को भी माना जाता रहा है. इसलिए कई बार विधायकों ने सदन में पूजा पाठ और यज्ञ हवन करवाने की मांग भी की थी. राजस्थान विधानसभा भवन ज्योति नगर में जिस जगह बना है वो भूमि श्मशान के साथ लगी है.

आस पास के लोगों का दावा है कि विधानसभा के निर्माण के वक्त श्मशान की जमीन का कुछ हिस्सा इस भवन को बनाने में शामिल किया गया था, जिसकी वजह से ये भवन अभिशप्त है.

विधानसभा में पूजा करवाने जरूरी
जाने माने वास्तु शास्त्री पंडित मनोज पारीक के मुताबिक विधानसभा भवन श्मशान भूमि पर बना है. इसलिए यहां पूजा करवानी जरूरी है. बीजेपी के पूर्व मुख्य सचेतक रह चुके कालू लाल गुर्जर भी अपने समय में यहां पूजा करवाने की जरूरत बता चुके हैं. बता दें कि जब से राजस्थान विधानसभा ज्योति नगर की इस बिल्डिंग में शुरू हुई तब से एक या दो बार ही विधानसभा में 200 सदस्य एक साथ बैठे पाए हैं.   

यह भी पढ़ें- कुत्ते के काटने पर हर दांत के निशान के लिए देना होगा इतने का जुर्माना, हाई कोर्ट का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोना खरीदने से बचें... पीएम मोदी से पहले जानें किन-किन सरकारों में हुई थी जनता से ये अपील
सोना खरीदने से बचें... पीएम मोदी से पहले जानें किन-किन सरकारों में हुई थी जनता से ये अपील
Assam CM Oath Ceremony: हिमंता बिस्व सरमा आज लेंगे सीएम पद की शपथ, ये चार विधायक बनेंगे मंत्री, कहां और कैसे देखें Live
हिमंता बिस्व सरमा आज लेंगे सीएम पद की शपथ, ये चार विधायक बनेंगे मंत्री, कहां और कैसे देखें Live
पीएम मोदी क्यों कर रहे सोना न खरीदने की अपील, क्यों वर्क फ्रॉम होम-ऑनलाइन क्लास की सलाह?
पीएम मोदी क्यों कर रहे सोना न खरीदने की अपील, क्यों वर्क फ्रॉम होम-ऑनलाइन क्लास की सलाह?
ईडी की पंजाब में ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच के दायरे में AAP, कांग्रेस और अकाली दल के नेता
ईडी की पंजाब में ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच के दायरे में AAP, कांग्रेस और अकाली दल के नेता

वीडियोज

Sansani: दिल्ली में 'दहशत' का नया चेहरा ! | Crime News | Delhi News | Crime News Hindi
UP News: Noida में दिल दहला देने वाला हादसा! खेलते-खेलते मासूम पर गिरा भारी लोहे का गेट, मौत!
PM Modi on Gold | Bharat Ki Baat: PM के 'सेविंग प्लान' पर कैसा 'संग्राम'? | Gold Price | PM Modi
Janhit | Tamil Nadu New CM: ये है साउथ का नया 'पावर कपल'? | Vijay | Trisha | TVK
PM modi on Gold | Sandeep Chaudhary: PM की बचत अपील का सबसे सटीक विश्लेषण | LPG-Oil Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam CM Oath Ceremony: हिमंता बिस्व सरमा आज लेंगे सीएम पद की शपथ, ये चार विधायक बनेंगे मंत्री, कहां और कैसे देखें Live
हिमंता बिस्व सरमा आज लेंगे सीएम पद की शपथ, ये चार विधायक बनेंगे मंत्री, कहां और कैसे देखें Live
पीएम मोदी की अपील पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'लोगों को लग रहा है कि क्या फिर...'
पीएम मोदी की अपील पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'लोगों को लग रहा है कि क्या फिर...'
Priyansh Arya ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
प्रियांश आर्य ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
'रणवीर सिंह को 5 और वैनिटी वैन दे दो', गौरव गेरा ने किया 'धुरंधर' एक्टर को डिफेंड, फराह खान का ऐसा था रिएक्शन
'रणवीर सिंह को 5 और वैनिटी वैन दे दो', गौरव गेरा ने किया 'धुरंधर' एक्टर को डिफेंड, फराह खान का ऐसा था रिएक्शन
मिडिल ईस्ट में शांति की आखिरी उम्मीद खत्म! यूएस ने ठुकराया ईरान का ऑफर, होर्मुद बंद से तेल की कीमतों में आग
मिडिल ईस्ट में शांति की आखिरी उम्मीद खत्म! यूएस ने ठुकराया ईरान का ऑफर, होर्मुद बंद से तेल की कीमतों में आग
होर्मुज से धड़ाधर पाकिस्तान लेकर आ रहा तेल टैंकर, क्यों इस्लामाबाद पर इतना मेहरबान हुआ ईरान?
होर्मुज से धड़ाधर पाकिस्तान लेकर आ रहा तेल टैंकर, क्यों इस्लामाबाद पर इतना मेहरबान हुआ ईरान?
कितने साल होती है सोलर पैनल की लाइफ, कैसे तय होती है इसकी एक्सपायरी डेट?
कितने साल होती है सोलर पैनल की लाइफ, कैसे तय होती है इसकी एक्सपायरी डेट?
Summer Care Tips: खून सूखना-जलन या सूजन... ज्यादा गर्मी से हमारे शरीर पर क्या पड़ता है असर, यह कितनी खतरनाक?
खून सूखना-जलन या सूजन... ज्यादा गर्मी से हमारे शरीर पर क्या पड़ता है असर, यह कितनी खतरनाक?
Embed widget