एक्सप्लोरर

राजस्थान चुनाव: दांव पर है सीएम वसुंधरा और सचिन पायलट की साख

देश के पांच राज्यों में चुनावी तारीख की घोषणा हो गई है. 11 नवंबर से 7 दिसबंर के बीच इन राज्यों में वोटिंग की प्रक्रिया चलेगी और 11 दिसम्बर को चुनाव के नतीजे आएंगे. चुनावी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में होने हैं.

नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों में चुनावी तारीख की घोषणा हो गई है. राजस्थान में 7 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे और 11 दिसंबर को नतीजे आएंगे. चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही राजस्थान में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. राजस्थान में इस बार जहां मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के ऊपर पार्टी को सत्ता में वापस लाने की जिम्मेदारी है. राजस्थान में साल 1998 से ही हर चुनाव के बाद सीएम पद की गद्दी मुख्य विपक्षी पार्टी को मिल जाती है. ऐसे में मुख्यमंत्री वसुंधरा के सामने इस मिथक को तोड़ना और सचिन पायलट का इस मिथक को बरकरारा रखते हुए पार्टी को वापस गद्दी में लाना सबसे बड़ी चुनौती है.

वसुंधरा राजे सिंधिया-

वसुंधरा राजे सिंधिया 2013 में प्रदेश की 13वीं मुख्यमंत्री बनीं थीं. वसुंधरा राजे इस कार्यकाल को मिलाकर दूसरी बार सीएम पद पर अपना कार्यकाल पूरा करेंगी. वह प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री भी हैं. ग्वालियर राजघराने से ताल्लुक रखने वाली वसुंधरा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1984 में बीजेपी ज्वाइन करने के बाद की थी. उन्हें शुरुआत में ही पार्टी के राष्टीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया और बाद में वो राजस्थान बीजेपी युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनी थीं. वसुंधरा 1985 में पहली बार आठवीं राजस्थान विधानसभा चुनाव में धौलपुर से विधायक चुनी गईं. वह कई बार संसद भी रह चुकी हैं और वो 1989 में पहली बार संसद बनी थीं.

लोकसभा चुनाव से पहले होने वाले इन आखिरी विधानसभा चुनाव से प्रदेश के लोगों के राजनीतिक झुकाव का पता चलेगा. ऐसे में सीएम वसुंधरा के लिए बड़ी मुश्किल यही है कि किसी भी तरह वह बीजेपी को सत्ता में बनाए रखे. वसुंधरा राजे इसके लिए पूरा जोर भी लगा रही हैं. पिछले डेढ़ महीने से वो पूरे प्रदेश में गौरव यात्रा के बैनर तले घूम रही हैं. इस यात्रा के तहत सीएम वसुंधरा ने 40 दिनों में प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों में से 165 विधानसभा सीटों का सफर तय किया है. इस यात्रा में 6 हजार किमी का सफर तय किया गया है और सीएम ने 135 रैलियां की हैं. आज सीएम वसुंधरा के प्रदेशव्यापी गैरव यात्रा का अंतिम दिन है इसके लिए राजस्थान के अजमेर में प्रधानमंत्री मोदी की रैली का आजोजन किया गया है.

सचिन पायलट-

सचिन पायलट राजस्थान कांग्रेस के युवा तेजतर्रार नेता हैं और प्रदेश कांग्रेस की कमान अभी उन्हीं के हाथों में है. कांग्रेस केन्द्रीय नेतृत्व ने इस चुनाव में सबसे ज्यादा उनपर भरोसा किया है और उन्हें निर्णय लेने की खुली छूट मिली हुई है. यह कारण है कि पार्टी में चुनाव समिति के लिए अध्यक्ष के लिेए लंबे समय चली आ रही अटकलें भी खत्म हो गई हैं और यह पद भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट को ही दी गई है. हालांकि, प्रदेश में अशोक गहलोत कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं और वो अभी पार्टी महासचिव रहते हुए केन्द्रीय नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. इस कारण कांग्रेस पार्टी की तरफ से सचिन पायलट मुख्यमंत्री के उम्मीदवार माने जा रहे हैं.

सचिन पायलट राजस्थान दौसा लोकसभा सीट से पहली बार 2004 में संसद बने और 2009 में वो अजमेर से लोकसभा के लिए दूसरी बार चुने गए. 2014 के लोकसभा चुनाव में भी वो अजमेर से चुनाव लड़े लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. सचिन पायलट केन्द्र में भी भूमिका निभा चुके हैं वो यूपीए-2 में कॉरपोरेट मंत्री के पद पर थे. सचिन पायलट को राजनीति विरासत में मिली. उनके पिता राजेश पायलट कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता थे.

यह भी पढ़ें-

DEPTH: यदि ऐसा हुआ तो 'ब्रांड मोदी' के आगे हवा हो जाएगा 'राफेल विवाद' का मुद्दा जम्मू कश्मीर: खाई में गिरी बस, 20 लोगों की मौत मोदी के खिलाफ महागठंबधन को एक और झटका, एमपी में कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी समाजवादी पार्टी क्या है नोबेल पुरस्कार और कैसे मिलता है यह, जानिए पूरी प्रक्रिया
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘BJP में अब नो एंट्री’: इस बार दलबदलुओं के लिए दरवाजे बंद, बंगाल की सियासत में नया सस्पेंस
‘BJP में अब नो एंट्री’: इस बार दलबदलुओं के लिए दरवाजे बंद, बंगाल की सियासत में नया सस्पेंस
BJP Candidates List 2026: असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम, CM हिमंता इस सीट से लड़ेंगे
असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम, CM हिमंता इस सीट से लड़ेंगे
India-Iran Relations: 'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
'बिना किसी ठोस आधार के महिला के चरित्र पर कीचड़ उछालना सामाजिक हिंसा...', केरल HC की अहम टिप्पणी
'बिना किसी ठोस आधार के महिला के चरित्र पर कीचड़ उछालना सामाजिक हिंसा...', केरल HC की अहम टिप्पणी

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP Candidates List 2026: असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम, CM हिमंता इस सीट से लड़ेंगे
असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम, CM हिमंता इस सीट से लड़ेंगे
UP Panchayat Chunav: यूपी में कब कराए जाएंगे पंचायत चुनाव? अटकलों के बीच ओम प्रकाश राजभर ने दिया जवाब
यूपी में कब कराए जाएंगे पंचायत चुनाव? अटकलों के बीच ओम प्रकाश राजभर ने दिया जवाब
LPG Gas Production: LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
Watch: हार्दिक पांड्या के घर आई चमचमाती Ferrari, उनकी गर्लफ्रेंड ने उतारी आरती
Watch: हार्दिक पांड्या के घर आई चमचमाती Ferrari, उनकी गर्लफ्रेंड ने उतारी आरती
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' की 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग तय! दोपहर 12 बजे तक का कलेक्शन 60 करोड़ के पार
Live: 'धुरंधर 2' की 100 करोड़ की ओपनिंग तय! दोपहर 12 बजे तक का कलेक्शन 60 करोड़ के पार
Iran-US War: अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने ट्रंप की खोल दी पोल, बोले- 'उन्होंने झूठ कहा, परमाणु हथियार का कोई खतरा नहीं था...'
अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने ट्रंप की खोल दी पोल, बोले- 'उन्होंने झूठ कहा, परमाणु हथियार का कोई खतरा नहीं था...'
कीचड़ में लेटकर कपल ने कराया अनोखा प्री-वेडिंग शूट, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स लेने लगे मजे
कीचड़ में लेटकर कपल ने कराया अनोखा प्री-वेडिंग शूट, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स लेने लगे मजे
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
Embed widget