एक्सप्लोरर

राजस्थान चुनाव 2018: चुनावी समर में इस बार कांग्रेस से 27 तो बीजेपी के 23 महिला उम्मीदवार

राजस्थान विधानसभा चुनाव में नामांकन भरने की प्रक्रिया सोमवार को खत्म हो गई है. इस बार कांग्रेस ने 2013 के विधानसभा चुनाव की तुलना में अधिक महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, बीजेपी ने 23 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है.

जयपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव में नामांकन भरने का समय सोमवार को खत्म हो गया. इस बार के चुनावी समर में कांग्रेस पार्टी ने जहां 27 महिलाओं को कैंडिडेट बनाया है. वहीं, महिलाओं को कैंडिडेट बनाने के मामले में बीजेपी कांग्रेस से थोड़ी पीछे है और उसने 23 महिलाओं को चुनावी समर में उतारा है. राज्य में विधानसभा की 200 सीटें हैं और इसके लिए मतदान सात दिसंबर को होना है.

कांग्रेस ने जिन 27 महिलाओं को चुनाव में उतारा है उनमें से तीन मुस्लिम समुदाय से हैं. बीजेपी की ओर से चुनावी मैदान में उतरी कुल 23 महिलाओं में एक भी मुस्लिम नहीं हैं. अगर साल 2013 में हुए विधानसभा चुनाव की बात की जाए तो कांग्रेस ने इस बार ज्यादा महिलाओं को मौका दिया है. उस समय कांग्रेस ने 200 सीटों में से 23 पर महिलाओं को उतारा था जबकि इस बार उसने 195 सीटों में से 27 सीटें महिलाओं को दी है. वहीं, बीजेपी ने 2013 में जहां 25 महिलाओं को टिकट दिया थी वहीं, इस बार यह संख्या दो कम यानी 23 है.

2013 में 28 महिला जीतकर गईं थी विधानसभा

कांग्रेस की कुछ प्रमुख महिला उम्मीदवारों में उदयपुर से गिरिजा व्यास, कामां से जाहिदा खान, मालवीय नगर से अर्चना शर्मा, रायसिंहनगर से सोनादेवी बावरी, संगरिया से शबनम गोदारा, सादुलपुर से कृष्णा पूनिया, बगरू से गंगादेवी, बामनवास से इंदिरा मीणा व ओसियां से दिव्या मदेरणा शामिल हैं.

वहीं, बीजेपी के महिला उम्मीदवारों के नामों में बीकानेर पूर्व से सिद्धि कुमारी, कोलायत से पूनम कंवर, नदबई से कृष्णेंद्र कौर, सपोटरा से गोलमा देवी, अजमेर दक्षिण से अनिता भदेल, सूरसागर से सूर्यकांता व्यास व राजसमंद से किरण व्यास शामिल है.

राजस्थान: कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारे 15 मुस्लिम उम्मीदवार, बीजेपी ने सिर्फ एक को दिया टिकट

कांग्रेस के मुस्लिम प्रत्याशियों में तीन नाम महिलाओं के भी हैं. इनमें जाहिदा खान के अलावा साफिया (रामगढ़) तथा गुलनेज (लाडपुरा) शामिल है. रोचक है कि साफिया और गुलनेज के पति इन्हीं के सीट पर 2013 में कांग्रेस के प्रत्याशी थे. इस तरह से कांग्रेस के मुस्लिम प्रत्याशियों में सात नए चेहरे हैं. कांग्रेस इस बार 195 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और उसने पांच सीटें गठबंधन की पाटियों के लिए छोड़ी है.

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: वर्धा में सेना के डिपो में धमाका, 4 की मौत और 11 जख्मी दिल्लीः बाइक-सवार बदमाशों ने बग्गी पर बैठे दूल्हे को मारी गोली, इलाज के बाद लिया फेरा देखें वीडियो-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ECI New Rule: चुनाव आयोग का नया नियम, वोटर लिस्ट में शामिल होने के लिए अब लोगों को देनी होगी माता-पिता की SIR डिटेल
चुनाव आयोग का नया नियम, वोटर लिस्ट में शामिल होने के लिए अब लोगों को देनी होगी माता-पिता की SIR डिटेल
जम्मू कश्मीर से मणिपुर तक... देश में कई जगहों पर भूकंप के झटके, कांप उठी धरती
जम्मू कश्मीर से मणिपुर तक... देश में कई जगहों पर भूकंप के झटके, कांप उठी धरती
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
Embed widget