एक्सप्लोरर

राजस्थान: संबित पात्रा के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- बीजेपी ने स्वीकार कर लिया कि उसने खरीद-फरोख्त की

पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस के दरवाजे आज भी पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और बागी विधायकों के लिए खुले हैं.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने राजस्थान में ऑडियो क्लिप मामले की बीजेपी द्वारा सीबीआई जांच की मांग किए जाने के बाद कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी ने खुलकर स्वीकार कर लिया कि उसने अशोक गहलोत सरकार को अस्थिर करने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त की. पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि कांग्रेस के दरवाजे आज भी पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और बागी विधायकों के लिए खुले हैं.

पवन खेड़ा ने कहा, ''राजस्थान में लोकतंत्र की हत्या के प्रयासों का खुला खेल पिछले कुछ दिनों से जाहिर हो रहा था. आज बीजेपी ने स्वीकार कर लिया कि खरीद-फरोख्त हुई, लोकतंत्र की हत्या हुई और संविधान को कुचला गया. उन्हें आपत्ति सिर्फ इस बात की है कि जब यह सब हो रहा था तो रिकॉर्डिंग क्यों हुई?'' उन्होंने दावा किया, ''यह भी स्पष्ट हो गया है कि चोर डरा हुआ है. चोर को पता है कि इस प्रकरण में कई बड़े नेता फंसने वाले हैं.''

खेड़ा ने आरोप लगाया, ''इतिहास में पहली बार है कि जांच की एक सरकारी प्रक्रिया को रोकने के लिए बीजेपी खुलकर सामने आई और मानेसर के एक होटल में मौजूद कांग्रेस के विधायकों की आवाज के नमूने नहीं लेने दिया गया.'' उन्होंने सवाल किया, ''पायलट जी, एक तरफ अदालत में आप साबित कर रहे हैं कि आप कांग्रेस का हिस्सा हैं और दूसरी तरफ आप बीजेपी के संरक्षण में हरियाणा में क्यों बैठे हैं?''

पायलट और बागी विधायकों के लिए दरवाजे खुले हैं- कांग्रेस

एक सवाल के जवाब में कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, ''कांग्रेस ने खुले मन से पायलट जी और उन विधायकों के लिए अपने दरवाजे खुले रखे हैं जो बीजेपी की जाल में फंसे हुए नजर आ रहे हैं.''

गौरतलब है कि राजस्थान में सरकार गिराने और पार्टी तोड़ने का प्रयास करने के कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए बीजेपी ने शनिवार को इस घटनाक्रम को झूठ और फरेब की कथा करार दिया. पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि सारा षड्यंत्र उन्हीं (कांग्रेस) के घर में रचा जा रहा था और संवैधानिक प्रावधानों को ताक पर रखकर फोन टैंपिंग किये जाने सहित विभिन्न प्रकरण की सीबीआई से जांच कराई जानी चाहिए.

ये भी पढ़ें-

कोरोना अपडेट: ब्राजील से ज्यादा मामले भारत में आए, देश में अब 10.38 लाख संक्रमित, 26 हजार मौतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब की मान सरकार पर CBI का कड़ा रुख, 15 अहम विभागों के रिकॉर्ड मांगे
पंजाब की मान सरकार पर CBI का कड़ा रुख, 15 अहम विभागों के रिकॉर्ड मांगे
Explained: मेरठ ड्रम मर्डर केस में दोषियों को मौत की सजा, क्या अभी भी बच सकती है जान, जानिए आगे का रास्ता?
Explained: मेरठ ड्रम मर्डर केस में दोषियों को मौत की सजा, क्या अभी भी बच सकती है जान, जानिए आगे का रास्ता?
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
CEC ज्ञानेश कुमार विवाद: राहुल-ओवैसी समेत विपक्षी नेताओं की याचिकाओं पर आज 'सुप्रीम' सुनवाई
CEC ज्ञानेश कुमार विवाद: राहुल-ओवैसी समेत विपक्षी नेताओं की याचिकाओं पर आज 'सुप्रीम' सुनवाई

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget