एक्सप्लोरर

राजस्थानः कोरोना संक्रमण को लेकर सीएम गहलोत ने जताई चिंता, कहा- नहीं सुधरे तो पंद्रह दिन बाद हालात हो जाएंगे बेकाबू

सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान के ग्रामीण इलाक़ों में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को लेकर चिंता जताई है. अशोक गहलोत ने जयपुर में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और पुलिस- प्रशासनिक अफ़सरों के साथ वर्चुअल मीटिंग कर कहा कि 'अगर राज्य में पंद्रह दिन बाद भी ऐसे ही हालात रहे तो उस पर क़ाबू नहीं पाया जा सकेगा.

जयपुरः राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ग्रामीण इलाक़ों में मचे कोरोना के क़हर पर गहरी चिंता जताई है. अशोक गहलोत ने जयपुर में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और पुलिस- प्रशासनिक अफ़सरों के साथ वर्चुअल मीटिंग की. इस मीटिंग में गहलोत ने कहा कि 'अगर राज्य में पंद्रह दिन बाद भी ऐसे ही हालात रहे तो उस पर क़ाबू नहीं पाया जा सकेगा. अब कोरोना की रोकथाम में बजट नहीं अनुशासन काम आएगा.'

भावुक अंदाज में गहलोत बोले

इस बैठक में गहलोत ने भावुक अन्दाज़ में कहा कि 'जब कोरोना की पहली लहर आयी थी तब इटली में साठ साल से अधिक उम्र के लोगों का इलाज करना बंद कर दिया था, लेकिन हमारे यहां ऐसा नहीं होता. हमारे यहां तो गहने गिरवी रखकर इलाज करवाने की परम्परा है.' 

गहलोत ने कहा अभी बातों का कम और काम करने का वक़्त है. खुद अपना उदाहरण देते हुए गहलोत ने कहा कि उन्हें और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को कोरोना हुआ था लेकिन वैक्सीन लगी होने के कारण वो आज सबके सामने बैठे हैं.

दूसरी लहर घातक हुई

गहलोत ने कोरोना की दूसरी लहर को घातक बताते हुए कहा कि अब ये गांवों में घुस चुका है. ये लहर बेहद ख़तरनाक है. जवान लोगों की मौतों के ऐसे क़िस्से सुनाई दे रहे है कि रात को नींद नहीं आती. जवान और युवा कोरोना पीड़ित होने के चंद घंटों के भीतर दम तोड़ रहे हैं. आख़िर ऐसा क्यों हो रहा है हम इसकी स्टडी करवा रहे हैं.

इस मीटिंग में ज़्यादातर जन प्रतिनिधियों ने कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए सख़्त लॉकडाउन की ज़रूरत बताई. स्वास्थ्य विभाग के अफ़सरों ने बताया कि अगर राजस्थान में संक्रमितों के आंकड़े इसी रफ़्तार से आते रहे तो अगले 26 दिनो में एक्टिव केस की संख्या दो गुनी यानि चार लाख तक पहुंच जाएगी.

 

इसे भी पढ़ेंः
सीएम ममता बनर्जी ने मंत्रियों के विभागों का किया बंटवारा, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय

 

माउंट एवरेस्ट के शिखर पर विभाजन रेखा खींचेगा चीन, जानें क्या है इसका कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से परेशान हुए शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- यह क्या हो रहा है?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से परेशान हुए शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- यह क्या हो रहा है?
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
सिक्किम के राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक के राजभवन में ली शपथ
सिक्किम के राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक के राजभवन में ली शपथ
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget