एक्सप्लोरर

Exclusive: लाल डायरी वाली साजिश, सरकार गिराने की कोशिश... abp न्यूज़ से गहलोत ने बताया किस 'जादू' से राजस्थान में बनेगी सरकार

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने एबीपी न्यूज़ के साथ बातचीत में राज्य के विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अपने प्लान का खुलासा किया.

Ashok Gehlot On Sachin Pilot: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि गुड गवर्नेंस के दम पर दोबारा सरकार बनाएंगे. सीएम गहलोत ने शहरी रोजगार योजना, 500 रुपये में सिलेंडर, 25 लाख का बीमा जैसे अपनी सरकार के बड़े फैसले गिनाए.

अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरी सरकार गिराने की कोशिश की गई, लेकिन जनता ने हमारी सरकार बचा ली. उन्होंने कहा कि साजिश के तहत मेरी सरकार के खिलाफ लाल डायरी लाई गई. उन्होंने कहा कि हमें पता था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल डायरी का जिक्र करेंगे. ये मणिपुर के मामले से ध्यान भटकाने की कोशिश है.

सचिन पायलट पर गहलोत ने कही बड़ी बात
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के सीएम ने सचिन पायलट के साथ अपने विवाद पर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि सचिन पायलट के साथ मिलकर राजस्थान चुनाव 2023 लड़ा जाएगा. गौरतलब है कि सचिन पायलट ने गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बगावत कर दी थी. लंबे समय तक दोनों के बीच चली आ रही तकरार को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने हस्तक्षेप कर खत्म कराया था. 

लाल डायरी का 'जादूगर' ने खोला राज
सीएम अशोक गहलोत ने विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा की लाल डायरी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि ये सब बीजेपी की साजिश है, सब कुछ पहले से ही तय था. उन्होंने कहा कि हमें पता था कि पीएम मोदी अपने दौरे पर लाल डायरी का जिक्र करेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस से बीजेपी घबराई हुई है और हमारे विधायकों के खिलाफ माहौल बना रही है. 

एबीपी न्यूज़-सी वोटर के सर्वे पर उन्होंने कहा कि हम सचिन पायलट के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और दोबारा सरकार बनाएंगे. उन्होंने कहा कि जनता की आवाज ही मेरे लिए भगवान की आवाज है. सी वोटर के सर्वे में बीजेपी को कांग्रेस से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं. ABP CVoter Survey में राजस्थान में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने का अनुमान? के सवाल पर 200 में से बीजेपी को 109-119 सीटें दी गई हैं. कांग्रेस के खाते में 78-88 सीटें जाने की संभावना जताई गई है. वहीं, 1-5 सीटें अन्य के खाते में जाती दिखाई गई हैं.

ये भी पढ़ें:

Article 370 हटाने के खिलाफ लंबित याचिकाएं की जाएं खारिज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कश्मीरी हिंदू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर AISA के 3 छात्रों ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP के संसद मार्च के बीच लिया फैसला 
जंतर-मंतर पर AISA के 3 छात्रों ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP के संसद मार्च के बीच लिया फैसला 
CJP Protest In Delhi LIVE: सरकार से बातचीत के बीच संसद भवन तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने छोड़ा आंसू गैस का गोला
LIVE: सरकार से बातचीत के बीच संसद भवन तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने छोड़ा आंसू गैस का गोला
Parliament Monsoon Season Live: 'क्यों हुआ लाठीचार्ज...', संसद में उठा पेपर लीक का मुद्दा, मल्लिकार्जुन खरगे ने किया सवाल
LIVE: 'क्यों हुआ लाठीचार्ज...', संसद में उठा पेपर लीक का मुद्दा, मल्लिकार्जुन खरगे ने किया सवाल
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget