एक्सप्लोरर

राजस्थान: कल विधानसभा में गहलोत सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी बीजेपी, कहा- उनके पास संख्या नहीं

आज बीजेपी के विधायक दल की बैठक हुई और इसमें अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने का फैसला हुआ. कल से विधानसभा का सत्र शुरू होने जा रहा है.

जयपुर: राजस्थान में कल बीजेपी अशोक गहलोत की सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी. कल से ही राजस्थान में विधानसभा का सत्र शुरू होने जा रहा है. इससे पहले आज बीजेपी के विधायक दल की बैठक हुई. इस बैठक में कल राजस्थान विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला किया गया है. इस बैठक में विधायकों से अविश्वास प्रस्ताव पर दस्तखत भी करा लिए गए हैं.

बीजेपी का कहना है कि गहलोत सरकार के पास संख्या नहीं है. गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि अशोक गहलोत की सरकार हार चुकी है. विधायक दल की बैठक में 71 विधायक शामिल थे. बीजेपी की सहयोगी पार्टी आरएलपी के तीन विधायक भी इसमें मौजूद थे.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने कहा कि सरकार में बहुत सारे मतभेद हैं. संभावना है कि वे विधानसभा में विश्वास मत ला सकते हैं लेकिन हम अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए भी तैयार हैं. नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि हम अपने सहयोगियों के साथ कल विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव ला रहे हैं.

राजस्थान विधानसभा में सीटों का गणित

राजस्थान में विधानसभा कुल 200 सीटें हैं. बहुमत के लिए 101 सीटों की जरूरत है. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 100 सीटों पर जीत दर्ज की थी. बीजेपी ने 73 सीटों पर सफलता पाई थी. बीएसपी के छह उम्मीदवार विधायक बने. अन्य के खाते में 20 सीटें गई थी. बाद में बीएसपी के छह विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए.

शाम पांच बजे कांग्रेस के विधायक दल की बैठक

आज शाम पांच बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर कांग्रेस के विधायक दल की बैठक होगी. इससे पहले मुख्यमंत्री गहलोत और सचिन पायलट के बीच मुलाकात हो सकती है. पायलट की वापस के बाद ये पहली मुलाकात होगी.

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में कोई सुधार नहीं, अब भी गहरी बेहोशी में हैं- अस्पताल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
Parliament Monsoon Session Day 10 Live: राज्यसभा सोमवार तक स्थगित, लोकसभा की कार्यवाही थोड़ी देर में होगी शुरू
Live: राज्यसभा सोमवार तक स्थगित, लोकसभा की कार्यवाही थोड़ी देर में होगी शुरू
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
शहजाद पूनावाला ने दिया भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा? X के अकाउंट में किया बदलाव
शहजाद पूनावाला ने दिया भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा? X के अकाउंट में किया बदलाव

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget