एक्सप्लोरर

Tailor Murder Case: कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में आज राजस्थान समेत कई हिस्सों में बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Udaipur Murder Case Update: टेलर कन्हैया लाल हत्याकांड के विरोध में हिंदू संगठनों ने राजस्थान में आज बंद बुलाया है. पुलिस ने बंद को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.

Udaipur Tailor Kanhaiya Lal Murder Case: राजस्थान के उदयपुर (Udaipur) में टेलर कन्हैया लाल (Kanhaiya Lal Murder Case) की निर्मम हत्या को लेकर पूरे राजस्थान (Rajsthan) में तनाव का माहौल है. विरोध में आज राजस्थान के कई शहरों में बंद बुलाया गया है. हिंदू संगठनों ने बंद का आह्वना किया है. कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में आज अलवर, अजमेर, किशनगढ़, भरतपुर समेत करौली बंद रहेगा. हांलाकि, बंद के दौरान मेडिकल, पेट्रोल पंप जैसी आवश्यक सेवाएं बहाल रहेंगी. कई व्यापारिक, सामाजिक, राजनीतिक संगठनों ने बंद को सफल बनाने के लिए सहयोग करने का आह्वान किया है. प्रशासन ने बंद को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. जगह-जगह पर पुलिस की तैनाती की गई है. वहीं कई इलाकों में रविवार तक के लिए इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है. 

कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में राजस्थान के अलावा छत्तीसगढ़ समेत देश के कई हिस्सों में आज बंद का आह्वान किया गया है. कन्हैया लाल की निर्मम हत्या के विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद (Vishwa Hindu Parishad) ने आज पूरे छत्तीसगढ़ (Chhattishgarh) में बंद बुलाया है. कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में वीएचपी कार्यकर्ता आज सड़कों पर निकलेंगे. कारोबारियों ने भी वीएचपी के बंद का समर्थन किया है. 

टेलर कन्हैया लाल के विरोध में आज अलवर (Alwar) बंद रखा गया है. बंद का आह्वान विभिन्न कारोबारी संगठनों और आम नागरिकों द्वारा रखा गया है. आज सुबह से ही उदयपुर में बंद का असर देखा गया. उदयपुर में बंद के चलते आज निजी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है. कई व्यापारिक संगठनों ने इस बंद का समर्थन किया है. लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं, पेट्रोल पंप समेत अन्य दूसरी आवश्यक सेवाओं को बंद से राहत दी गई है. 

कोटा में हनुमान चालीसा का पाठ

कोटा (Kota) में हिंदू संगठनों ने बंद की अपील की है. कोटा में हिंदू संगठन ने रैली निकालने की घोषणा की है. वहीं जयपुर (Jaipur) के बडी चौपड में हिंदू संगठन आज कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) का पाठ करेंगे. उदयपुर हत्याकांड को लेकर सर्व हिंदू समाज द्वारा आज बारां जिला को पूरी तरह बंद रखने की घोषणा की गई है.

उदयपुर (Udaipur) में टेलर कन्हैया लाल की निर्मम हत्या के विरोध में सकल हिंदू समाज ने 3 जुलाई को बंद का आह्वान किया है. सकल हिंदू समाज ने अजमेर के कारोबारियों से अपील की है कि वे अपनी इच्छा से सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक दुकानें बंद रखे. हिंदू सगठनों ने कन्हैया लाल के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की है. जिसके विरोध में राजस्थान में जगह-जगह धरना-प्रदर्शन हो रहा है. 

पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

बता दें कि बीते 28 जून को टेलर कन्हैया लाल की उनकी दुकान में घुसकर मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद ने धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी थी. जिसके विरोध में राजस्थान के अलग-अलग जिलों में बंद का आवह्वान किया गया है. वहीं अलवर में बंद के मद्देनजर पुलिस ने चौकसी बड़ा दी है. पूरे अलवर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है.

बंद के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए डीएम शिव प्रसाद नकाते और एसपी तेजस्वनी गौतम हालात पर निगरानी बनाए हुए हैं. पुलिस अधिकारियों ने हालात पर नजर बनाए रखने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों का जायजा लिया, साथ ही बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए. पुलिस ने शहर में शांति बनाए रखने के लिए लोगों से अपील करते हुए फ्लैगमार्च भी निकाला. 

इसे भी पढ़ें-

Shiv Sena Row: उद्धव ठाकरे ने CM शिंदे को शिवसेना से किया बर्खास्त, पार्टी सांसदों का मतभेद मिटाने पर जोर

Assam Flood: डिब्रूगढ़ में लगातार बारिश के बाद CRPF कैंप में भरा पानी, बाहर निकाले गए जवान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
अपने ही समर्थक पर FIR! कर्नाटक में मंत्री का पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ केस
अपने ही समर्थक पर FIR! कर्नाटक में मंत्री का पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ केस
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget