एक्सप्लोरर

राजस्थान विधानसभा चुनाव: जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र कल कांग्रेस में होंगे शामिल

पार्टी महासचिव और राजस्थान मामलों के प्रभारी अविनाश पांडे ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले सिंह के साथ आने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी.

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे और पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह कल कांग्रेस में शामिल होंगे. पार्टी महासचिव और राजस्थान मामलों के प्रभारी अविनाश पांडे ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले सिंह के साथ आने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी. पांडे ने बातचीत में कहा, 'मानवेंद्र सिंह का कांग्रेस में शामिल होना सकारात्मक कदम होगा. इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी.'

सूत्रों का कहना है कि बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा सीट से विधायक मानवेंद्र सिंह बुधवार दोपहर 12 बजे कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर पार्टी में शामिल होंगे. इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर उनसे मुलाकात करेंगे. उधर, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने भी बातचीत में कहा कि राहुल गांधी से मुलाकात के बाद सिंह कल पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. मानवेंद्र सिंह ने हाल ही में बाड़मेर के पचपदरा में स्वाभिमान रैली की थी और बीजेपी छोड़ने का ऐलान किया था.

सूत्रों का कहना है कि मानवेंद्र शिव से विधायक हैं और वह अपनी पत्नी के साथ कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं. मानवेंद्र के संबंध बीजेपी के साथ 2014 में ही खट्टे हो गए थे, जब पार्टी ने उनके पिता और पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह को टिकट देने से इनकार कर दिया था. इसके बाद जसवंत सिंह निर्दलीय चुनाव लड़े और बीजेपी के उम्मीदवार से हार गए थे.

मानवेंद्र ने पिछले ही महीने बाड़मेर में एक बड़ी स्वाभिमान रैली की और 'कमल का फूल, बड़ी भूल' कहते हुए बीजेपी से अलग हो गए थे. दरअसल मानवेंद्र की बीजेपी नेतृत्व और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से लंबे समय से खटपट चल रही थी. राज्य के बाड़मेर और जैसलमेर के साथ साथ आसपास के राजपूत समुदाय में मानवेंद्र और उनके जसोल परिवार की अच्छी पकड़ मानी जाती है और विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उनके कांग्रेस में शामिल होने को एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है.

गोवा में टूटी कांग्रेसः बीजेपी में शामिल होंगे पार्टी के दो विधायक

हालांकि बीजेपी का कहना है कि मानवेंद्र के इस कदम का पश्चिमी राजस्थान में पार्टी की संभावनाओं पर कोई असर नहीं होगा. पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह ने पिछले दिनों कहा था कि वह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस में जाने के सवाल पर मानवेंद्र ने कहा था कि अब वह धन्यवाद यात्रा पर निकलेंगे, घर-घर जाकर लोगों को धन्यवाद देंगे और आगे की राजनीतिक राह भी उनकी राय से ही तय करेंगे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jantar Mantar CJP Protest: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
CJP Protest LIVE: प्रदर्शन-तनाव के बीच सरकार के नरम पड़े तेवर, कॉकरोच पार्टी के प्रतिनिधियों से देर शाम हो सकती है बात
LIVE: प्रदर्शन-तनाव के बीच सरकार के नरम पड़े तेवर, CJP के प्रतिनिधियों से देर शाम हो सकती है बात
‘स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा पॉलिटिकल टूल’, दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर राजनाथ सिंह का विपक्ष पर बड़ा वार
‘स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा पॉलिटिकल टूल’, दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर राजनाथ का विपक्ष पर हमला
धार में जुमे की नमाज के लिए सुप्रीम कोर्ट ने भोजशाला के पास जगह देने को कहा, राज्य सरकार ने समाधान का भरोसा
धार में जुमे की नमाज के लिए SC ने भोजशाला के पास जगह देने को कहा, राज्य सरकार ने दिया ये जवाब

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आप हमारा समय बर्बाद कर रहे, वीडियो देखने में दिलचस्पी नहीं', संसद मार्च में लाठीचार्ज पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट?
'आप हमारा समय बर्बाद कर रहे, वीडियो देखने में दिलचस्पी नहीं', संसद मार्च में लाठीचार्ज पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट?
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget