एक्सप्लोरर

राजस्थान चुनाव: CM वसुंधरा ने नामांकन दाखिल किया, बोली- सूबे में कमल खिला रहेगा

वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा कि झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के विधायक प्रत्याशी के रूप में मैंने अपना नामांकन दाखिल किया. लोगों के स्नेह और उत्साह ने आज बता दिया है कि एक बार पुनः यहां से विकास का कमल खिलकर ही रहेगा.

जयपुर: राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज झालरापाटन विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया. उनके साथ सांसद बेटे दुष्यंत सिंह, बहु निहारिका सिंह और बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन भी मौजूद थे. वसुंधरा ने ठीक 12.34 बजे तीन सेट में अपना नामांकन दाखिल किया. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र की पावन धरा से बीजेपी के विधायक प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया. मेरे भाई-बहनों के स्नेह और उत्साह ने आज बता दिया है कि एक बार फिर यहां से विकास का कमल खिलकर ही रहेगा.

झालरापाटन सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. कांग्रेस ने इस सीट से मानवेंद्र सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं बीजेपी ने अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में 8 उम्मीदवारों को जगह दी गई है. जबकि कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी की है. कांग्रेस ने 32 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है.

नामांकन के बाद वसुंधरा ने कहा, ''नामांकन के दौरान मुझे आशीर्वाद देने बड़ी संख्या में पधारे कार्यकर्ताओं और जनता का हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं. लोगों का प्यार दर्शाता है कि हम उनकी आकांक्षाओं और विकास की कसौटी पर खरे उतरे हैं. प्रदेश में बीजेपी के पक्ष में माहौल है और सुशासन का कमल खिला रहेगा.''

इससे पहले मुख्यमंत्री ने झालावाड़ के नाड़ी के बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना कर जीत की कामना की. उन्होंने पूजा करते हुए फोटो के साथ ट्वीट कर कहा, ''यहां मैंने बालाजी महाराज से आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली की प्रार्थना की.''

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालरापाटन से ही चुनाव लड़ती रही हैं. बीजेपी ने उन्हें इस बार भी मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया है. कांग्रेस ने चुनाव से पहले मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा नहीं करने का फैसला किया है. हालांकि सचिन पालयट और अशोक गहलोत प्रबल दावेदार माने जाते रहे हैं. सात दिसंबर को होने वाले चुनाव में मुख्य रूप से बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला है.

बीजेपी ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है. इस सूची में 8 नामों का ऐलान किया गया है. वहीं

राजस्थान: सचिन पायलट की उम्मीदवारी से टोंक सीट चर्चा में, पिछले चुनाव में तीसरे नंबर पर थी कांग्रेस

वसुंधरा राजे से बीजेपी के नेता नाराज रहे हैं. यही वजह है कि हाल के दिनों में कई सांसदों और विधायकों ने पार्टी छोड़ दी. राजस्थान बीजेपी में टिकट बंटवारे को लेकर बी कई नेता असंतुष्ट रहे हैं. पिछले दिनों बीजेपी सांसद हरीश मीणा कांग्रेस में शामिल हो गए थे. राजस्थान बीजेपी के एक अन्य विधायक मानवेंद्र सिंह ने अक्टूबर में कांग्रेस का दामन थाम लिया था.

वसुंधरा के खिलाफ कांग्रेस ने जसवंत सिंह के बेटे को बनाया उम्मीदवार, CM ने आज ही दाखिल किया है नामांकन

मानवेंद्र सिंह बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे हैं. दोनों ने वसुंधरा राजे को आड़े हाथों लिया. राज्य सरकार में मंत्री सुरेंद्र गोयल, नागौर से विधायक हबीबुर रहमान, बीजेपी के पूर्व महासचिव कुलदीप धनकड़ ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.

राजस्थान चुनावः कांग्रेस ने भंवरी देवी हत्याकांड के आरोपियों के बेटा-बेटी को दिया टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget