एक्सप्लोरर

राजस्थान चुनाव: JNU में कंडोम की संख्या बताने वाले बीजेपी MLA ने पार्टी छोड़ी, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज

ज्ञानदेव आहूजा वर्तमान में रामगढ़ से बीजेपी के विधायक हैं और अब वह जयपुर की सांगानेर विधानसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे.

जयपुर: बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर विधायक और हिन्दूवादी नेता ज्ञानदेव आहूजा ने रविवार को बीजेपी से त्यागपत्र दे दिया और जयपुर के सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा की. हिन्दुत्व के मुद्दे पर चुनाव लड़ने वाले आहूजा सोमवार को सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.

ज्ञानदेव आहूजा ने बताया कि उन्होंने अपना त्यागपत्र बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी को भेज दिया है. उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी ने बिना मुझे विश्वास में लिये मेरा टिकट काट दिया. मुझे टिकट काटने के बारे में कोई कारण नहीं बताया गया. अपने समर्थकों और परिजनों के दबाव में मैंने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया और अब सांगानेर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ूंगा.’’

आहूजा वर्तमान में रामगढ़ से बीजेपी के विधायक हैं और अब वह जयपुर की सांगानेर विधानसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे. 2013 के विधानसभा चुनाव में सांगानेर से घनश्याम तिवाड़ी ने जीत दर्ज की थी. तिवाड़ी ने मुख्यमंत्री के साथ मनमुटाव के चलते पार्टी छोड़ नई पार्टी का गठन किया था.

राजस्थान चुनाव: JNU में कंडोम की संख्या बताने वाले बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा का टिकट कटा

उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी द्वारा अलवर के रामगढ़ से अन्य उम्मीदवार को टिकट दिये जाने के बाद मैंने जयपुर के सांगानेर से टिकट मांगा था लेकिन पार्टी ने मेरी मांग नहीं मानी, इसलिये मैंने सांगानेर से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का निर्णय किया है.’’ आहूजा ने कहा कि वह गौरक्षा, राम जन्मभूमि पर राम मंदिर निर्माण और हिंदुत्व के मुद्दों पर वह चुनाव लड़ेंगे.

राजस्थान चुनाव: बीजेपी की चौथी लिस्ट जारी, कुछ घंटे पहले पार्टी में शामिल हुईं कांग्रेस की बागी को भी टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget