एक्सप्लोरर

राजस्थान: CM अशोक गहलोत बोले- चुनी हुई सरकारों को गिराने में लगी ताकतों को मिल गया संदेश

अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए कहा कि जनता के मजबूत भरोसे और पार्टी के विधायकों की एकता की वजह से हम ये जीत हासिल कर पाए हैं.

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि उनकी सरकार का विधानसभा में विश्वास मत जीतना उन ताकतों के लिए एक संदेश हैं जो देश में निर्वाचित सरकारों को अस्थिर करने का प्रयास कर रही हैं. राज्य विधानसभा ने गहलोत सरकार द्वारा लाए गए विश्वास मत प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया.

सीएम गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘विधानसभा में हमारा बहुमत मत जीतना उन ताकतों के लिए एक संदेश है जो निर्वाचित सरकारों को अस्थिर करने की कोशिश कर रही हैं. उनकी हर तिकड़म राजस्थान में विफल रही है.’’ उन्होंने आगे लिखा है, ‘‘जनता के दृढ़ भरोसे और कांग्रेस के विधायकों की एकता के बलबूते हम यह जीत हासिल कर पाए हैं.'

‘पार्टी की एकजुटता का दिखा दम’

विश्वासमत जीतने को लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा है कि कांग्रेस के नेताओं ने एकजुटता का सबूत दे दिया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा,‘‘ प्रजातंत्र के कई कोनों में व्याप्त अंधकार के लिए राजस्थान का विश्वासमत एक नई रोशनी लेकर आया है.’’

सुरजेवाला ने कहा,‘‘देश भर में बहुमत का चीरहरण करने वाली मोदी सरकार व भाजपा ये जान ले की राजस्थान ने कभी हार नहीं मानी है, राजस्थान कभी हारा नहीं है. हम गोरे अंग्रेजों से लड़े तो आख़िरी साँस तक...आज के काले अंग्रेजों से भी लड़कर संविधान व प्रजातंत्र की रक्षा करेंगे.’’

पार्टी के प्रदेश प्रभारी और संगठन महासचिव अविनाश पांडे ने कहा कि जनता की चुनी हुई सरकार को गिराने के भाजपा के मंसूबे पूरे नहीं हुए. उन्होंने कहा कि बीजेपी अपने तमाम प्रयासों के बावजूद कांग्रेस के किसी एक विधायक को टस से मस नहीं कर पाई.

उन्होंने कहा, ‘‘विधायकों को डिगाने के सभी प्रकार के प्रयास किए गए उन्हें डराने धमकाने की कोशिश की गयी लेकिन उन्होंने पूरे विश्वास के साथ लोकतंत्र की इस लड़ाई में, सत्य की इस लड़ाई में सत्य का साथ दिया और असत्य को पराजित किया.’’

सचिन पायलट ने क्या कहा?

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा, ‘‘आज सदन में कांग्रेस सरकार ने विश्वास मत जीता है. जो भी अटकलें लगाई जा रही थी उन सब पर आज विराम लग गया. कांग्रेस के विधायकों ने एकजुटता का संदेश दिया. आने वाले समय में हम पूरी ताकत के साथ काम करेंगे.'

राज्य के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा, ‘‘हमारी पार्टी एकजुट है और आपने देखा होगा सदन में मतभेद हो सकते हैं मनभेद नहीं हैं. पार्टी सोनिया गांधी, राहुल गांधी व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में एकजुट हैं.’’ उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ लोगों की सेवा कर रही है, करती रहेगी और आगे भी सरकार बनाएगी.

LAC पर टकराव के बीच भारत और चीन की सेनाएं एक साथ करेंगी युद्धाभ्यास, 15-26 सितंबर तक कॉकेशस में होगी एक्सरसाइज 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast: अप्रैल भी रहेगा ठंडा, नहीं पड़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट, आज दिल्ली समेत देश में कहां-कहां होगी बारिश, जानें
अप्रैल भी रहेगा ठंडा, नहीं पड़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट, आज दिल्ली समेत देश में कहां-कहां होगी बारिश, जानें
Bomb Threat Case: विधानसभा, कॉलेज, अस्पताल, जज... सबको उड़ा दूंगा, पकड़ा गया वो, जिसने 1100 बार दी थी बॉम्ब ब्लास्ट की धमकी
विधानसभा, कॉलेज, अस्पताल, जज... सबको उड़ा दूंगा, पकड़ा गया वो, जिसने 1100 बार दी थी बॉम्ब ब्लास्ट की धमकी
LPG Crisis: भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
Iran War: '80 दिन कैद में और 28 दिन मौत के साये में', जब मासूम बेटी के सवाल पर फूट-फूटकर रो पड़े कैप्टन विजय
'80 दिन कैद में और 28 दिन मौत के साये में', जब मासूम बेटी के सवाल पर फूट-फूटकर रो पड़े कैप्टन विजय

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: अप्रैल भी रहेगा ठंडा, नहीं पड़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट, आज दिल्ली समेत देश में कहां-कहां होगी बारिश, जानें
अप्रैल भी रहेगा ठंडा, नहीं पड़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट, आज दिल्ली समेत देश में कहां-कहां होगी बारिश, जानें
दिल्ली: सिर और रीढ़ पर सिलेंडर से बार-बार किए वार, डेढ़ साल की बच्ची के सामने सुरेश ने की पत्नी की हत्या
दिल्ली: सिर और रीढ़ पर सिलेंडर से बार-बार किए वार, डेढ़ साल की बच्ची के सामने सुरेश ने की पत्नी की हत्या
'वो जिंदा हैं या नहीं...' ट्रंप के इतना कहने के बाद मुज्तबा खामेनेई ने जारी किया नया बयान, किसे कहा थैंक्यू
'वो जिंदा हैं या नहीं...' ट्रंप के इतना कहने के बाद मुज्तबा खामेनेई ने जारी किया नया बयान, किसे कहा थैंक्यू
सोनम कपूर और आनंद आहूजा दूसरी बार बने बेबी बॉय के पेरेंट्स, पोस्ट शेयर कर दी गुड न्यूज, लिखा- 'हमारा परिवार बड़ा हो गया'
सोनम कपूर और आनंद आहूजा दूसरी बार बने बेबी बॉय के पेरेंट्स, पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी
MI Vs KKR: मुंबई की जीत के बाद ये क्या बोल गए कप्तान हार्दिक पांड्या, कहा- 'हम जब भी मैदान पर उतरे...'
MI Vs KKR: मुंबई की जीत के बाद ये क्या बोल गए कप्तान हार्दिक पांड्या, कहा- 'हम जब भी मैदान पर उतरे...'
खर्ग पर अमेरिका कब करेगा कब्जा? ईरान में मिलिट्री ऑपरेशन को लेकर ट्रंप ने कर दिया चौंकाने वाला खुलासा
खर्ग पर अमेरिका कब करेगा कब्जा? ईरान में मिलिट्री ऑपरेशन को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला खुलासा
ये हैं दुनिया में तेल के सबसे बड़े बादशाह, जानें हर रिफाइनरी में कितनी बहती हैं तेल की नदियां?
ये हैं दुनिया में तेल के सबसे बड़े बादशाह, जानें हर रिफाइनरी में कितनी बहती हैं तेल की नदियां?
खरीफ सीजन से पहले ऐसे शुरू करें खेत की तैयारी, ये काम करेंगे तो बढ़ेगा उत्पादन
खरीफ सीजन से पहले ऐसे शुरू करें खेत की तैयारी, ये काम करेंगे तो बढ़ेगा उत्पादन
Embed widget