एक्सप्लोरर

Lampi Virus: राजस्थान में लम्पी त्वचा रोग ने बढ़ाई मुश्किलें, राज्य के 15 जिलों के चार लाख से ज्यादा पशु संक्रमित, एक्टिव हुई सरकार

Lumpy Skin Disease: राजस्थान में तेजी से फैल रहा लम्पी त्वचा रोग संक्रमण राज्य सरकार के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है. राज्य में अभी तक 18,462 जानवरों की मौत हो चुकी है.

Lumpy Skin Disease: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने सोमवार को राज्य में तेजी से पैर पसार रहे लम्पी त्वचा रोग (Lumpy skin disease) की स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक का आयोजन किया. उन्होंने जानकारी दी कि राज्य के लगभग 15 जिलों में पशुओं में लम्पी त्वचा रोग फैल गया है. फिलहाल उन्होंने इस दौरान लम्पी चर्म रोग की रोकथाम में तेजी लाने पर जोर दिया है.

सीएम अशोक गहलोत ने लम्पी त्वचा रोग की रोकथाम के लिए सभी जिला कलेक्टरों को जरूरत पड़ने पर बिना टेंडर के दवा खरीदने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दावा किया जा रहा है कि अभी तक 4,24,188 जानवर लम्पी त्वचा रोग के वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. अबतक 18,462 जानवरों की मौत हो चुकी है.

मृत्यु दर में आई कमी

समीक्षा बैठक के दौरान अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार पशुओं में फैल रहे लम्पी त्वचा रोग संक्रमण को काबू करने के लिए बड़े स्तर पर काम कर रही है. जिसके नतीजतन राज्य में संक्रमण और मृत्यु दर में कमी आई है. उनका कहना है कि राज्य सरकार लम्पी त्वचा रोग के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है.

जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश

अशोक गहलोत ने बीमारी को लेकर अधिकारियों को जन जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए हैं. वहीं इस घातक बीमारी से मरने वाले गोवंश के शवों के समुचित निस्तारण के संबंध में जिला कलेक्टरों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. उनका कहना है कि संक्रमण से बचने के लिए गौशालाओं की साफ-सफाई, सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव, फॉगिंग की उपलब्धता सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं.

मक्खियों और मच्छरों के कारण फैल रहा संक्रमण

इसी बीच केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला (Union Minister Purushottam Rupala) ने भी राज्य को मदद का आश्वासन दिया है. बता दें कि लम्पी त्वचा रोग संक्रमण (Lumpy skin disease infection) का मक्खियों और मच्छरों के कारण फैल रहा है. जिससे जानवरों को बुखार आने के साथ ही शरीर की त्वचा पर गांठ बनने लगती है और इससे जानवर की मृत्यु भी हो सकती है.

इसे भी पढ़ेंः
Covid Vaccine: 'भारत में जल्द आ रही है ओमिक्रॉन वेरिएंट से लड़ने वाली वैक्सीन', बोले अदार पूनावाला

Exclusive: बाहुबली आनंद मोहन सिर्फ पटना में ही नहीं घूमा, जेल से बाहर रहकर सरकारी गेस्ट हाउस में रात भी बिताई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके की SEM कोर्ट में पेशी, सेंट्रल पार्क में शांति भंग का आरोप
LIVE: अभिजीत दीपके की SEM कोर्ट में पेशी, सेंट्रल पार्क में शांति भंग का आरोप
NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget