एक्सप्लोरर

राज कुशवाहा लाया था राजा रघुवंशी का 'कफन', सोनम को दे रहा था हर अपडेट, पुलिस ने किया खुलासा

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ आया है. इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया जिसमें आरोपी राज कुशवाहा राजा के अंतिम संस्कार में शामिल दिखा.

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ आया है. पुलिस के हाथ 4 जून का एक सीसीटीवी फुटेज लगा है. इस वीडियो में मुख्य आरोपी राज कुशवाहा, राजा के अंतिम संस्कार के दौरान राजा के घर मौजूद नजर आ रहा है. इस दौरान उसका व्यवहार और गतिविधियां इतनी सहज थीं कि किसी को भी अंदाजा नहीं हो सकता था कि वह इस हत्या का साजिशकर्ता हो सकता है, लेकिन अब पुलिस को संदेह है कि वह वहां सिर्फ मातम मनाने नहीं, बल्कि साजिश की निगरानी करने और पल-पल की जानकारी सोनम तक पहुंचाने आया था.

कफन लेकर पहुंचा राज, कॉल आने के बाद बदला हावभाव
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि राज कुशवाहा अंतिम संस्कार में कफन लेकर पहुंचता है, जिसे वह राजा के परिजनों को सौंपता है. यह हरकत पहली नजर में भावनाओं भरी लगती है, लेकिन कुछ ही देर में उसके पास एक कॉल आता है, जिसके बाद वह भीड़ से अलग हटकर गंभीरता से किसी से बात करता नजर आता है. पुलिस को शक है कि यह कॉल सोनम का था, जो उसी समय इंदौर में छिपी हुई थी और अंतिम क्रियाक्रम की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए थी.

राज ने निभाया "सांत्वना देने वाले" का किरदार
वीडियो में यह भी साफ देखा गया कि राज, राजा और सोनम दोनों के पिता को सांत्वना देता दिखा. वह नजदीकी रिश्तेदार की तरह दुख में शामिल होता है, लेकिन अब पुलिस मान रही है कि यह सब एक सोची-समझी स्क्रिप्ट का हिस्सा था. उसकी मौजूदगी और सोनम से संभावित संपर्क ने यह संकेत दिया कि हत्या की साजिश को अंतिम चरण तक पहुंचाने में वह सक्रिय भूमिका निभा रहा था.

कोर्ट में पेशी, अब होगी गहन पूछताछ
शुक्रवार को इस केस में एक और बड़ी कानूनी कार्रवाई हुई. मुख्य आरोपी राज कुशवाहा और सोनम को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. अन्य सहआरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी गई है. अब पुलिस दोनों से कॉल डिटेल्स, मोबाइल लोकेशन, इंदौर में मौजूदगी और आपसी बातचीत जैसे बिंदुओं पर गहराई से पूछताछ करेगी. सीसीटीवी और अन्य डिजिटल सबूत पहले ही दोनों की साजिश में संलिप्तता की ओर इशारा कर चुके हैं. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ से अन्य छिपे किरदारों की भूमिका भी सामने आएगी और इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड की पूरी साजिश बेनकाब हो सकेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget