एक्सप्लोरर

रायपुर के कलेक्टर ओपी चौधरी ने दिया इस्तीफा, बीजेपी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा तेज

दरअसल छत्तीसगढ़ में कई दिनों से रायपुर कलेक्टर ओपी चौधरी के बीजेपी के टिकट से विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही थी. अब उनके इस्तीफा देने से इन चर्चाओं को भी बल मिला है.

नई दिल्ली: रायपुर कलेक्टर ओपी चौधरी ने फेसबुक पर आईएएस की नौकरी छोड़ने का एलान किया है. ओपी चौधरी ने ट्विटर पर लिखा है कि वो अपने गांव को समय देना चाहते हैं, इसलिए नौकरी से त्यागपत्र दे रहे हैं. कलेक्टर की तरफ से नौकरी छोड़ने के बाद यह पहली प्रतिक्रिया है. दरअसल छत्तीसगढ़ में कई दिनों से रायपुर कलेक्टर ओपी चौधरी के बीजेपी के टिकट से विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही थी. अब उनके इस्तीफा देने से इन चर्चाओं को भी बल मिला है कि शायद ओपी चौधरी बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि चुनाव लड़ने की खबरों पर ओपी चौधरी ने अब तक प्रतिक्रिया नहीं दी है.

इस बीच अधिकारी के चुनाव लड़ने को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कलेक्टर को बीजेपी का एजेंट करार दिया है. उधर बीजेपी ने भी कलेक्टर के चुनाव लड़ने की चर्चा से इंकार नहीं किया है. चौधरी कहां से चुनाव लड़ेंगे और कब वो बीजेपी जॉइन करेंगे इसको लेकर अभी कुछ साफ नहीं है. अभी तक कलेक्टर चौधरी ने बीजेपी जॉइन नहीं की है लेकिन चर्चा है कि वो जल्द ही बीजेपी में जाने वाले हैं. इस खबर के कारण राजनीति तेज हो गई है. कांग्रेस आरोप लगा रही है कि हम हमेशा से कहते आये हैं कि छत्तीसगढ़ के अधिकारी बीजेपी के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं.

रायपुर में ओपी चौधरी हैं काफी लोकप्रिय रायपुर कलेक्टर ओपी चौधरी अपने कामों की वजह से छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय हैं. दंतेवाड़ा का एजुकेशन सिटी हो या रायपुर में गरीब बच्चों के महंगे स्कूलों में शिक्षा के अधिकार के तहत दाखिला दिलवाने की बात हो, कलेक्टर चौधरी छत्तीसगढ़ में यूथ आइकॉन के नाम से जाने जाते हैं. उनका सहज सरल व्यवहार भी लोगों से उन्हें जोड़ता है. ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ के ही रहने वाले हैं.

अजीत जोगी ने क्या कहा उधर आईएएस की नौकरी छोड़कर मुख्यमंत्री तक का सफर तय करने वाले अजीत जोगी कहते हैं ये तो कलेक्टर के मन की बात है. यह सच भी हो सकता है. उनकी व्यक्तिगत रुचि का मामला है. अजीत जोगी ने रायपुर कलेक्टर को सावधान करते हुए रिस्क न लेने की बात की है. उन्होंने आगे कहा कि मैंने जब आईएएस की नौकरी छोड़ी थी तो एक दिन के अंदर राज्यसभा का नामांकन दाखिल किया था. इसमें चुनाव लड़ने का रिस्क नहीं थी. विधानसभा चुनाव में रिस्क होता है. अगर कलेक्टर ऐसा रिस्क लेना चाह रहे हैं तो उनके ऊपर निर्भर करता है.

बीजेपी के बयान से मिला इशारा इन सब के बीच बीजेपी का बयान कलेक्टर के चुनाव लड़ने को बल देता है. बीजेपी ने इस बात से इंकार नहीं किया है कि कलेक्टर ओपी चौधरी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. बीजेपी उन्हें टिकट देगी या नही इस बात से भी इंकार नहीं किया है. बीजेपी कह रही है कि बीजेपी की विचारधारा से अगर प्रभावित होकर कोई पार्टी में आना चाहता है तो उसका स्वागत है. वो चाहे कलेक्टर हो या कोई और सभी का बीजेपी में स्वागत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
धर्मेंद्र प्रधान की जगह प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget