एक्सप्लोरर

मुंबई में भारी बारिश जारी, हार्बर लाइन पर ट्रेन सेवाएं बाधित

मुंबई: मुंबई और उसके उपनगरों में आज लगातार चौथे दिन बारिश हो रही है. भारी बारिश की वजह से सुबह कुछ देर के लिए मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर स्थानीय रेल सेवाएं बाधित रहीं. पुलिस ने बताया कि शहर में कल रात भारी बारिश के कारण एक पेड़ कार पर गिर गया. कार में एक दंपति फंस गया जबकि आज तड़के कोलाबा में समुद्र से एक व्यक्ति को बचाया गया.

बारिश के कारण बाधित हुईं रेल सेवाएं मध्य रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी ए के जैन ने कहा कि लगातार बारिश के कारण मानखुर्द और गोवंडी उपनगर स्टेशनों के बीच पटरियों पर मिट्टी धंस गई जिससे मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल और रायगड़ जिले के पनवेल के बीच हार्बर लाइन पर करीब आधा घंटा तक रेल सेवाएं बाधित रहीं.

जैन ने कहा, “हमारी टीम तुरंत हरकत में आई और सुबह कीरब 8:54 तक रास्ते से अवरूद्ध हटा दिया गया. “ उन्होंने कहा कि बाद में रेल सेवाएं बहाल कर दी गईं. हालांकि ट्रेन की गति कम रखने के कारण कई ट्रेन निर्धारित समय से पीछे चल रही हैं. उन्होंने कहा कि मुख्य लाइन पर किसी भी उपनगर स्टेशन पर जलभराव की कोई रिपोर्ट नहीं है.

 शुक्रवार तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना मुंबई के स्थानीय निकाय के आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोलाबा ऑब्जर्वेटरी ने 63 मिलीमीटर और सांता क्रूज़ ने 51.1 एमएम बारिश दर्ज की है. उन्होंने कहा, “शहर में सड़क यातायात और पश्चिम रेलवे सेवाओं पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है. “अधिकारी ने आगे कहा कि आज दोपहर 3:23 पर 4.6 मीटर ऊंची लहर उठने का अलर्ट जारी किया गया है. उन्होंने कहा कि मुंबई समेत पूरे उत्तरी कोंकण क्षेत्र में शुक्रवार तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.

मुंबई पुलिस की प्रवक्ता रश्मी करांदिकर ने कहा, “कल रात करीब 8:05 बजे एन एम जोशी मार्ग पर तीन कारों पर एक बड़ा पेड़ गिर गया. इनमें से एक कार में एक दंपति फंस गया. दमकलकर्मी ने सड़क पर से पेड़ को हटा दिया और यातायात बहाल कर दिया गया. “

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget