एक्सप्लोरर

कोरोना काल में मौसम की मार, बेमौसम बारिश-ओलावृष्टि से कई राज्यों में फसल बर्बाद

कुदरत का कहर इस तरह से बरपा है कि खेतों में ओलावृष्टि से फसल चौपट हो गई है.किसानों की सरकार से मांग है कि आर्थिक रूप से सहयोग किया जाए.

नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच बिन मौसम बरसात ने किसानों की कमर तोड़ दी है. लॉकडाउन के चलते किसान खेतों में लगी अपनी फसल को नहीं काट पा रहे थे. ऊपर से बारिश के साथ ओलावृष्टि ने किसानों की पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया. बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की खेती चौपट कर दी है.

बिहार के मुजफ्फरपुर में कुदरत का कहर इस तरह से बरपा है कि खेतों में ओलावृष्टि से फसल चौपट हो गई है. किसानों ने यहां गेहूं की फसल लगाई थी. नुकसान की भरपाई के लिए मुजफ्फरपुर के किसान अब सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं. बिहार के ही हाजीपुर में लॉकडाउन के बीच किसानों को फसल काटने के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं. जैसे तैसे परिवार के साथ मिलकर किसानों ने फसल काटी तो उसपर ओलावृष्टि की मार पड़ गई.

पंजाब के बठिंडा और मुक्तसर में कुछ मिनटों की बारिश ने फसलों को चौपट कर दिया. इस नुकसान के बाद सरकार ने कलेक्टर को मुआवजा देकर आर्थिक मदद करने का निर्देश दिया है. अमृतसर में भी किसानों को ऐसी ही परेशानियों का सामना करना पड़ा. यहां किसानों की पकी हुई फसल का नुकसान हो गया. अब किसानों को भविष्य की चिंता सताने लगी है.

यूपी के शामली में खेतों में कटा रखा गेहूं बर्बाद हो गया. जिन फसलों को काटा नहीं गया था उनपर भी बारिश ने कहर बरपाया. गेहूं पक कर तैयार है और गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है. किसानों की सरकार से मांग है कि आर्थिक रूप से सहयोग किया जाए. किसानों की रोज़ी-रोटी पर संकट आ गया है.

देश के अलग-अलग राज्यों में बेमौसम बारिश से किसानों की बदहाली की तस्वीरें सामने आ रही हैं. कोरोना संकट में जब कारोबार ठप है, कंपनियां बंद हैं तब सरकार को कृषि क्षेत्र से ही मदद की उम्मीद है, क्योंकि भारत की जीडीपी में कृषि क्षेत्र का योगदान करीब 17 फीसदी है. अब अगर खेती-किसानी भी मौसम की भेंट चढ़ जाए तो आने वाला वक्त बेहद चुनौतियों भरा हो सकता है.

यह भी पढ़ें-

सरकार ने FDI पॉलिसी में किया बदलाव, निवेश के लिए अब पड़ोसी देशों को सरकारी मंजूरी लेना अनिवार्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget