एक्सप्लोरर

त्योहारों के सीजन में मुसाफिरों को रेलवे की सौगात, 4000 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी

रेलमंत्री के अनुसार रेलवे त्योहार के सीजन में यात्रियों की सुविधा के साथ साथ उनकी सुरक्षा को लेकर भी सजग है. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अतिरिक्त फोर्स और स्पेशल दस्तों की तैनाती की जा रही है.

नई दिल्ली: रेलवे त्योहारों के मौसम में देश भर में 4000 स्पेशल ट्रेन चलाएगी. केंद्रीय रेल मंत्री मनोज सिन्हा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि रेलवे केवल स्पेशल ट्रेन ही नहीं चलाएगा बल्कि यह सुनिश्चित करेगा कि वो समय पर चलें और तय समय पर अपने गंतव्य पर पहुंचे.

9500 अतिरिक्त डिब्बों की भी व्यवस्था

सिन्हा ने कहा, ‘इस साल दशहरा, दीपावली और छठ पर्व वाले त्योहारों के मौसम में देश भर में 4000 स्पेशल रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी जबकि 55 अतिरिक्त रैकों की व्यवस्था की गई है. इसी तरह रेलवे भीड़-भाड़ वाले रूट पर नई ट्रेनें चलाने के लिए कुछ रेलगाड़ियों को बंद भी कर सकता है.’ उन्होंने कहा कि 306 नियमित तौर पर चलने वाली ट्रेनों में 9500 अतिरिक्त डिब्बों की व्यवस्था भी की जा रही है. रेलवे ने इसके लिए तैयारी पहले ही शुरू कर दी है और ये अतिरिक्त डिब्बे 30 अक्तूबर तक रहेंगे.

मंत्री ने कहा कि दशहरा और दीपावली पर पूरे देश में विभिन्न स्थानों से लोकप्रिय गंतव्यों के लिए रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी और नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे. वहीं छठ पर्व के दौरान कोलकाता, दिल्ली, मुंबई तथा सूरत/वडोदारा/अहमदाबाद क्षेत्रों से पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए स्पेशल गाड़ियां चलाई जाएंगी.

पिछले साल रेलवे ने चलाई थीं 3800 स्पेशल ट्रेन

पिछले साल रेलवे ने इस त्योहार के सीजन में 3800 स्पेशल ट्रेन चलाई थीं जिनकी संख्या इस बार बढ़ाई गई है. त्योहार के मौसम में किए जाने वाले स्पेशल प्रबंध का ब्यौरा देते हुए उन्होंने कहा कि अतिरिक्त रिजर्वेशन खिड़कियों की व्यवस्था की जा रही है. स्टेशन पर बिक्री और वितरण का काम भी किया जाएगा. इस दौरान स्टेशनों पर भीड़- भड़ाका नहीं हो यह सुनिश्चित करने के लिए अधिक भीड़ या व्यस्त समय में प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री बंद कर दी जाएगी और केवल यात्रियों को ही प्लेटफार्म पर जाने की अनुमति होगी. उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़े स्टेशनों पर पंडाल आदि की व्यवस्था की जा रही है. पीने का पानी और जनता खाना की उपलब्धता बढ़ाई जाएगी.

यात्रियों की सुरक्षा पर भी है विशेष ध्यान

रेलमंत्री के अनुसार रेलवे त्योहार के सीजन में यात्रियों की सुविधा के साथ साथ उनकी सुरक्षा को लेकर भी सजग है. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अतिरिक्त फोर्स और स्पेशल दस्तों की तैनाती की जा रही है. मंत्री ने कहा कि यात्रियों को कुलियों, दलालों और वेंडरों से कोई परेशानी नहीं हो इस पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget