एक्सप्लोरर

रेलवे ने किया एंटी ट्रेन कोलिजन सिस्टम ‘कवच’ का सफल परीक्षण, 160 किलोमीटर की रफ्तार तक सुरक्षा देने में है प्रभावी

एंटी ट्रेन कोलीजन सिस्टम कवच के कारण एक ट्रैक पर दो ट्रेनें एक दूसरे की ओर आने के बावजूद टकरायेंगी नहीं बल्कि सिस्टम के कारण उन दोनों ट्रेनों में खुद ब खुद ब्रेक लग जाएंगे.

भारतीय रेलवे ने आज सिकंदराबाद में एंटी रेल कोलिजन सिस्टम कवच का टेस्ट किया. कवच एक ही ट्रैक पर आमने-सामने से आती दो ट्रेनों को किसी भी परिस्थिति में टकराने से रोकने के लिये भारतीय तरीके से बनाया गया पूर्णत: भारतीय सिस्टम का नाम है.

रेल मंत्री और सीईओ थे आमने-सामने

कवच के ट्रायल के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी हिस्सा लिया. इस ट्रायल के लिये एक ट्रेन में रेल मंत्री बैठे थे और एक रेल में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन बैठे थे. दोनो ही ट्रेनों को करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से एक दूसरे की और चलाया गया लेकिन बिना ब्रेक दबाए ही दोनों ट्रेनें रुक गईं थी. यही इस सिस्टम कवच की खासियत है.

क्या है कवच सिस्टम

एंटी ट्रेन कोलीजन सिस्टम कवच के कारण एक ट्रैक पर दो ट्रेनें एक दूसरे की ओर आने के बावजूद टकराएंगी नहीं बल्कि सिस्टम के कारण उन दोनों ट्रेनों में खुद ब खुद ब्रेक लग जाएंगे. इस तकनीक से अब भविष्य में होने वाली ट्रेन दुर्घटनाओं को कम किया जा सकेगा.

इस प्रणाली को आत्म निर्भर भारत के तहत विकसित किया गया है. आत्मनिर्भर भारत के तहत बनी इस सुरक्षा प्रणाली को कवच नाम दिया गया है. आपको बता दें कि यदि हम इस सिस्टम को विदेश से लाते तो ये सिस्टम बेहद महंगा पड़ता. लेकिन स्वदेश में विकसित की गई ये टेक्नोलॉजी न सिर्फ सस्ती है बल्कि प्रभावी भी है.

160 किलोमीटर की रफ्तार के लिये बनाया गया है 'कवच'

अधिकारियों के मुताबिक कवच एसआईएल (सुरक्षा मानक स्तर चार) के अनुरूप है जो किसी सुरक्षा प्रणाली का उच्चतम स्तर है. एक बार इस प्रणाली का शुभारंभ हो जाने पर पांच किलोमीटर की सीमा के भीतर की सभी ट्रेन बगल की पटरियों पर खड़ी ट्रेन की सुरक्षा के मद्देनजर रुक जाएंगी. कवच को 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति के लिए अनुमोदित किया गया है.

साल 2022 के केंद्रीय बजट में आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत 2000 किलोमीटर तक के रेल नेटवर्क को ‘कवच’ के तहत लाने की योजना है. दक्षिण मध्य रेलवे की जारी परियोजनाओं में अब तक कवच को 1098 किलोमीटर मार्ग पर लगाया गया है. कवच को दिल्ली-मुंबई और दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर भी लगाने की योजना है, जिसकी कुल लंबाई लगभग 3000 किलोमीटर है.

अमेरिकी सीनेटर बोले- रूस के किसी शख्स को करनी होगी पुतिन की हत्या!

Russia Ukraine War Live: यूक्रेन के टेर्नोपिल में लगातार बज रहे सायरन, रूसी हवाई हमला का अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
CPM महासचिव एम ए बेबी मिलेंगे राष्ट्रपति से, जनगणना के नए नियमों पर चर्चा
CPM महासचिव एम ए बेबी मिलेंगे राष्ट्रपति से, जनगणना के नए नियमों पर चर्चा
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘सब कुछ विस्तार से...’, SIR-परिसीमन पर PM मोदी को कल अपनी चिंताएं बताएंगे खरगे
‘सब कुछ विस्तार से...’, SIR-परिसीमन पर PM मोदी को कल अपनी चिंताएं बताएंगे खरगे

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget