एक्सप्लोरर

रेलवे के घटते रेवेन्यू पर रेल राज्यमंत्री बोले- प्राकृतिक आपदा की वजह से घटा राजस्व

सीएजी रिपोर्ट के मुताबिक बीते दस सालों में अब तक के सबसे खराब ऑपरेटिंग रेश्यो रेलवे का रहा है.

नई दिल्ली: रेलवे की खराब अर्थव्यवस्था पर आई सीएजी रिपोर्ट के बाद सरकार की तरफ से पहला बयान आया है. रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी ने कहा है कि रेलवे की अर्थव्यवस्था ठीक है अभी रेवन्यू इसलिए कम है क्योंकि बहुत सारे विकास के काम चल रहे हैं. डबलीकरण का काम हो रहा है. साफ-सफाई से लेकर ट्रेन की सभी सुविधाएं बढ़ाई जा रही है. उनकी गुणवत्ता में सुधार किया जा रहा है. इस वजह से खर्चे ज्यादा हैं और इसी वजह से रेवेन्यू कम हो गया है.

रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के मुताबिक इस साल रेवेन्यू इसलिए गिरा क्योंकि आपदा आई थी, बाढ़ आई थी और उसकी वजह से रेलवे पर काफी असर पड़ा नुकसान भी हुआ इस वजह से रेवेन्यू घटा है. रेलवे का रेवेन्यू सरप्लस बीते तीन साल से लगातार गिर रहा है . साल 2016-17 से 2017-18 के बीच हुई 66 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है.

सीएजी रिपोर्ट के मुताबिक बीते दस सालों में अब तक के सबसे खराब ऑपरेटिंग रेश्यो रेलवे का रहा है. रेलवे के कैपिटल खर्च में आंतरिक संसाधनों की हिस्सेदारी भी 2014-15 में 26.14 से घटकर 2017-18 में 3.01 पर आ गई है. इसके अलावा कंसेशन टिकट पर एसी श्रेणियों में यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ी है. साथ ही सीनियर सिटिजन वर्ग से रियायत छोड़ने की आग्रह की योजना नाकाम साबित हुई है.

रेल राज्य मंत्री सुरेश कांगड़ी कहते हैं कि परेशान होने या घबराने की जरूरत नहीं है ये तीन साल की साइकिल होती है. एक बार रेवेन्यू बढ जाता है और एक बार कम होता है और अभी विकासशील स्थिति में है. रेलवे में सभी तरफ विकास के काम हो रहे हैं इसलिए खर्चे बढ़ गए हैं. कुछ ही दिनों में आप देखेंगे कि रेवेन्यू बढ़ना शुरू हो जाएंगे. कोरियर और पैसेंजर दोनों सेक्टर में रेवेन्यू बढ़ना शुरू हो जाएगा और अर्थव्यवस्था रेलवे की ठीक हो जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget